भाषण से नहीं, काम से चलेगा देश

गया : भाषण से काम नहीं चलनेवाला है. चीजें जमीन पर नहीं चल रही हैं. सभी काम में राजनीति नहीं हाेनी चाहिए. इससे विकास का पहिया ठहर जायेगा. युवाओं को राेजगार नहीं मिल रहा. भाषण ताे बड़े हुए, पर राेजगार कहां है? हर साल एक कराेड़ युवा बेराेजगार हाे रहे हैं, ताे एक लाख काे […]
गया : भाषण से काम नहीं चलनेवाला है. चीजें जमीन पर नहीं चल रही हैं. सभी काम में राजनीति नहीं हाेनी चाहिए. इससे विकास का पहिया ठहर जायेगा. युवाओं को राेजगार नहीं मिल रहा. भाषण ताे बड़े हुए, पर राेजगार कहां है? हर साल एक कराेड़ युवा बेराेजगार हाे रहे हैं, ताे एक लाख काे काम मिल रहा है. उक्त बातें सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने गुरुवार काे जीबी राेड स्थित रेणुका पालित के आवास पर कहीं. वह शुक्रवार को पूर्व विधायक स्व जयकुमार पालित की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हाेने गया आये हैं.
गुरुवार की शाम यहां एक प्रेसवार्ता में केंद्र की एनडीए सरकार की आलाेचना करते हुए उन्हाेंने कहा कि देश में मैन्युफैक्चरिंग पिछड़ती जा रही है. इकाेनॉमी भी डाउन हाे रही है. देश में पिछले वर्षों की तुलना में टूरिस्टों के भारत आने की संख्या में भारी गिरावट आयी है.
निर्भया जैसे कांड के बाद ताे खास कर विदेशी आैरताें का आना आैर भी कम हुआ है. अब वे अकेली इंडिया नहीं आना चाहती हैं. इसका असर हमारी अर्थव्यवस्था पर पड़ा है. कश्मीर की हालात पर श्री थरूर ने कहा कि आतंकवाद काे काेई भी सरकार बरदाश्त नहीं कर सकती. चाहे यूपीए की सरकार हो या फिर एनडीए की सरकार. उन्हाेंने कहा कि सरकार ने इस दिशा में काम किया है. सिर्फ जरूरत है लोगों को विश्वास में लेने की.
कश्मीर में ताे सरकार भी भाजपा की ही है. उत्तर प्रदेश में हाेनेवाले चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार से वहां कोई खुश नहीं है. वहां चार धड़ें हैं,- कांग्रेस, सपा, बसपा व भाजपा. भाजपा काे बहुत लाभ नहीं मिलने जा रहा है. कांग्रेस ने सीएम का उम्मीदवार दिल्ली में तीन बार सरकार चला चुकीं शीला दीक्षित को घोषित कर दिया है. शीला दीक्षित वहीं की बहू भी हैं. वह उमा शंकर दीक्षित की बहू हैं. चुनाव की कमान संभालने के लिए राज बब्बर जैसे लाेगाें काे लगाया गया है.
उन्हाेंने कहा कि जय कुमार पालित हम लाेगाें के बीच के नेता थे. उनके जैसा राजनीतिक सोच, कर्मठी व वाकपटुता देखने काे नहीं मिलती. उनके पास ज्ञान का भंडार था. इस बीच रेणुका पालित ने जब सवाल किया कि महिला विधेयक क्याें नहीं पास हाे रहा? क्या इस बार यह मुद्दा उठेगा? श्री थरूर ने कहा, महिला बिल ताे पास हाेना ही चाहिए. देश व समाज में महिलाआें का अहम राेल है. प्रेसवार्ता में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, रेणुका पालित, चैतन्य पालित, ममता पालित, विजय कुमार मिट्ठु, युगल किशाेर सिंह, रजनीश कुमार झुन्ना, कैलाश प्रसाद, रवींद्र कुमार सिन्हा, शशि किशाेर शिशु, दामाेदर गाेस्वामी व हेमंत कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
बोधगया. सांसद सह पूर्व मंत्री शशि थरूर ने गुरुवार को महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की. शाम करीब पांच बजे बोधगया पहुंचे श्री थरूर ने महाबोधि मंदिर परिसर का अवलोकन कर बोधिवृक्ष को नमन किया. मंदिर के मुख्य पुजारी भिक्खु चालिंदा ने उन्हें पूजा के साथ अन्य जानकारियों से अवगत कराया. बीटीएमसी के सचिव के पीए गजेंद्र कुमार व अन्य ने सांसद की आगवानी की व मंदिर के विजिटर बुक में उनके संदेश लिखवाये.
इससे पहले श्री थरूर बोधगया के श्रीपुर स्थित बोधि ट्री नामक संस्थागत स्कूल के बच्चों से मुलाकात की व उनके सवालों के जवाब दिये. इस दौरान बोधगया भ्रमण पर आये विभिन्न देशों के सैलानियों से भी उन्होंने मुलाकात की. बीटीएमसी के लाइब्रेरी हॉल में हुई इस मुलाकात को बोधि ट्री स्कूल चलाने वाले धीरेंद्र शर्मा ने आयोजित की था. यहां विभिन्न देशों के सैलानी बतौर वोलेंटियर ठहरे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










