घूस लेते विधि कोषांग के प्रधान लिपिक गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :14 Jul 2016 8:35 AM
विज्ञापन

िनगरानी की टीम ने पकड़ा गया : गया समाहरणालय स्थित विधि कोषांग के जिला सीमांकन पदाधिकारी कार्यालय में कार्यरत प्रधान लिपिक रामजी दास को निगरानी की टीम ने बुधवार की शाम साढ़े 11 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों दबोचा लिया. निगरानी की टीम उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गयी. निगरानी के उपाधीक्षक […]
विज्ञापन
िनगरानी की टीम ने पकड़ा
गया : गया समाहरणालय स्थित विधि कोषांग के जिला सीमांकन पदाधिकारी कार्यालय में कार्यरत प्रधान लिपिक रामजी दास को निगरानी की टीम ने बुधवार की शाम साढ़े 11 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों दबोचा लिया.
निगरानी की टीम उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गयी. निगरानी के उपाधीक्षक तारणी प्रसाद ने बताया कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी प्रकाश वर्मा ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज करायी थी कि उनकी जमीन के सीमांकन का केस जिला सीमांकन पदाधिकारी अनिल कुमार पांडेय के कोर्ट में चल रहा है. इस मामले में निबटारे के लिए वहां के प्रधान लिपिक रामजी दास 12 हजार रुपये घूस के तौर पर मांग रहे हैं.
बाद निगरानी के अधिकारियों ने आरोप की जांच करायी, तो मामला सही पाया गया. उपाधीक्षक ने बताया कि निगरानी विभाग के अफसरों ने टीम गठित कर बुधवार की शाम घूस लेते लिपिक को रंगे हाथों उनके कार्यालय में ही गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि जिला सीमांकन पदाधिकारी के कोर्ट में शिकायतकर्ता की जमीन के सीमांकन पर फैसला हो गया था.
आदेश की कॉपी उपलब्ध कराने के लिए घूस मांगी जा रही थी. उन्होंने कहा कि गया में रिश्वत मांगने की कई शिकायतें लंबित हैं, जल्द ही छापेमारी की जायेगी. बुधवार को छापेमारी में निरीक्षक अबरार अहमद, योगेंद्र पासवान, अशोक कुमार सिंह व चंद्रभूषण सिंह शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










