गया में रिमांड होम से सात बाल कैदी फरार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :08 Jul 2016 8:24 AM
विज्ञापन

गया: गया पर्यवेक्षण गृह (रिमांड होम) से बुधवार की रात सात बाल कैदी फरार हो गये. रात के करीब साढ़े 12 बजे बाल कैदी रिमांड होम के हॉल नंबर दो की खिड़की में लगा छड काट कर निकले व पास में स्थित सीआरपीएफ 139-बटालियन के कैंप ऑफिस होने के बावजूद सभी बड़े ही आराम से […]
विज्ञापन
गया: गया पर्यवेक्षण गृह (रिमांड होम) से बुधवार की रात सात बाल कैदी फरार हो गये. रात के करीब साढ़े 12 बजे बाल कैदी रिमांड होम के हॉल नंबर दो की खिड़की में लगा छड काट कर निकले व पास में स्थित सीआरपीएफ 139-बटालियन के कैंप ऑफिस होने के बावजूद सभी बड़े ही आराम से फरार हो गये. रिमांड होम के अधीक्षक अरुण कुमार ने रामपुर थाने में सनहा दर्ज कराया है और उन्हें ढ़ूंढ़ने में जुटे हैं.
रिमांड होम के अधीक्षक ने बताया कि लोहा काटनेवाले किसी औजार से खिड़की का छड़ काट कर हॉल नंबर दो से सात बाल कैदी फरार हो गये हैं. उन्होंने बताया कि सभी बंदियों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी भी की जा रही है. उन्होंने बताया कि रिमांड होम के पिछले हिस्से में स्थित खिड़की का छड़ संभवत: जंग लगने के कारण कमजोर हो गया था. इसका फायदा उठाते हुए बंदियों ने छड़ को काट डाला.
बंदियों के पास लोहा काटने का औजार संभवत: कोर्ट परिसर या मिलनेवालों ने उपलब्ध कराया होगा. उन्होंने बताया कि सभी बाल कैदी चोरी, मारपीट व अन्य आपराधिक मामलों के आरोपित हैं. उधर, रामपुर थाने के इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि रिमांड होम के अधीक्षक के आवेदन पर सनहा दर्ज कर लिया गया है. अधीक्षक ने इसकी सूचना पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को भी दी है.
फरार होनेवाले बाल कैदी
पूर्वी गांधी मैदान, जहानाबाद का हिमांशु कुमार, अरवल के करपी थाना क्षेत्र के तेलपा गांव का सनी कुमार, अरवल थाना क्षेत्र के मोथा गांव का नीतीश उर्फ गोलू, मखदुमपुर (जहानाबाद) क्षेत्र के किशनपुर गांव का सोनू कुमार, बख्तियारपुर (पटना) थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव का अजय कुमार सिंह, रामपुर चौरम (अरवल) थाना क्षेत्र के सरबती गांव का रणधीर कुमार व परैया (गया) थाना क्षेत्र के खिरी कष्ठा गांव का रंजीत कुमार.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










