12 तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे एमयू कर्मचारी

Updated at :08 Jul 2016 8:24 AM
विज्ञापन
12 तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे एमयू कर्मचारी

गया: मगध विश्वविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी की गुरुवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि एमयू मुख्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारी आगामी 12 जुलाई तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. इससे पहले भी कर्मचारी चार जुलाई को कलमबंद हड़ताल व पांच जुलाई को सामूहिक अवकाश पर थे. ईद की दो दिनों की […]

विज्ञापन
गया: मगध विश्वविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी की गुरुवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि एमयू मुख्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारी आगामी 12 जुलाई तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. इससे पहले भी कर्मचारी चार जुलाई को कलमबंद हड़ताल व पांच जुलाई को सामूहिक अवकाश पर थे. ईद की दो दिनों की छुट्टी के बाद शुक्रवार को एमयू में कामकाज शुरू होना था, पर गुरुवार को ही एमयू के शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी की बैठक की गयी व आगामी 12 जुलाई तक सामूहिक अवकाश पर रहने का फैसला किया गया.
संघ के अध्यक्ष अक्षय कुमार ने बताया कि संघ के महासचिव अमरनाथ पाठक पर झूठा आरोप लगाते हुए एमयू प्रशासन ने एफआइआर करा दिया है. इस कारण एमयू के कर्मचारियों ने निर्णय किया है कि जब तक एफआइआर वापस नहीं ली जाती व कर्मचारियों की अन्य मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक सभी कर्मचारी फिलहाल 12 जुलाई तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. हालांकि, आपात सेवा से जुड़े कर्मचारियाें काे सामूहिक अवकाश से मुक्त रखने का निर्णय लिया गया है.
उल्लेखनीय है कि संघ के महासचिव पर एमयू के कुलसचिव व कुलपति के साथ अमर्यादित व्यवहार व एमयू के कामकाज में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए एमयू के प्रोक्टर सह परीक्षा नियंत्रक डॉ नंदकुमार यादव ने एमयू थाने में विगत पहली जुलाई को एफआइआर दर्ज करायी थी. गौरतलब है कि स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा परिणाम में व्याप्त गड़बड़ियों को दूर करने का काम एमयू प्रशासन द्वारा शुरू किया गया है और इसके लिए एमयू मुख्यालय में हर दिन अंकपत्रों व अन्य त्रुटियों को सुधारने के लिए स्टूडेंट्स की भीड़ जमा हो रही है. ऐसे में एमयू मुख्यालय में कार्यरत शिक्षकेतर कर्मचारियों के सामूहिक रूप से अवकाश पर चले जाने से अन्य कामकाज के साथ ही छात्र-छात्राओं के रिजल्ट में सुधार करने की प्रक्रिया भी प्रभावित होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन