स्कूल की बिल्डिंग बनाने के लिए शिक्षकों ने मांगी मोहलत

गया: हरिदास सेमिनरी में प्राइमरी व मध्य स्कूलों की बिल्डिंग निर्माण अधूरी रह जाने के मसले पर समीक्षा बैठक हुई.बैठक में शिक्षकों ने डीपीओ (सर्व शिक्षा अभियान) से निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए मोहलत मांगी. इनकी इस मांग को डीपीओ ने स्वीकार कर ली है. डीपीओ ने शिक्षकों के मुताबिक ही निर्माण पूरा […]
ऐसे में स्कूल के भवन का बनना अनिवार्य है. शिक्षक खुद बतायें कि वे कितने दिनों के भीतर अपने स्कूल की बिल्डिंग को तैयार कर देंगे. इस पर विभिन्न ब्लाॅकों के शिक्षकों ने डीपीओ से निर्माण कार्य के लिए समय की मांग की. शिक्षकों ने दावा किया है कि विभाग की ओर से दिये गये समय के भीतर निर्माण कार्य को पूरा कर दिया जायेगा. इस पर डीपीओ ने कहा कि विभाग की ओर से दिये गये समय सीमा के बाद भवन नहीं बना तो एफआइआर दर्ज करायी जायेगी. डीपीओ सुनैना कुमारी ने बताया कि अब तक आठ ब्लाॅक के तहत आने वाले स्कूलों के प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक हो चुकी है. अगली समीक्षा बैठक 9 और 11 जुलाई को होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










