करुणा बनीं अध्यक्ष, रूबी को मिला उपाध्यक्ष का ताज
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 Jul 2016 5:08 AM
विज्ञापन

गया: गया जिला पर्षद के दो अहम पदों अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर आधी आबादी ने कब्जा जमाते हुए इतिहास रच दिया. समाहरणालय में रविवार को हुए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में गुरुआ से पार्षद करुणा कुमारी ने बाजी मार ली़ उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मी देवी को चार मतों से पराजित किया. करुणा को […]
विज्ञापन
गया: गया जिला पर्षद के दो अहम पदों अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर आधी आबादी ने कब्जा जमाते हुए इतिहास रच दिया. समाहरणालय में रविवार को हुए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में गुरुआ से पार्षद करुणा कुमारी ने बाजी मार ली़ उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मी देवी को चार मतों से पराजित किया. करुणा को 25 वोट मिले, जबकि लक्ष्मी देवी को 21 मतों से ही संतोष करना पड़ा़.
वहीं, उपाध्यक्ष पद पर रूबी कुमारी ने जीत हासिल की. उन्होंने राहुल कुमार व उमैर खान को एक मत से पराजित किया. रूबी को 16 मत मिले, जबकि उमैर व राहुल को 15-15 मत प्राप्त हुए. जीत की घोषणा के बाद डीएम कुमार रवि ने समाहरणालय परिसर में विजयी पार्षदों को शपथ दिलायी व उन्हें प्रमाणपत्र भी दिये. करुणा कुमार व रूबी कुमार की जीत पर उनके समर्थकों ने खूब जश्न मनाया़ इस बीच, दोनों की जीत से महागंठबंधन खेमे में भी खुशी की लहर है. दोनों पार्षद महागंठबंधन के घटक दलों की समर्थक बतायी जाती है़ं.
गौरतलब है कि 2000 से लेकर अब तक ऐसा पहली बार हुआ, जब दोनों पदों पर महिलाओं ने कब्जा जमाया. अध्यक्ष का पद तो अति पिछड़ा महिला के लिए आरक्षित है, जबकि उपाध्यक्ष का पद अनारक्षित है. गुरुआ के श्रीराम बिगहा गांव के अमित कुमार की पत्नी करुणा कुमारी ने गुरुआ से चुनाव जीत कर अध्यक्ष की कुरसी हासिल की है. वहीं, रूबी कुमारी बेलागंज के लोदीपुर गांव के कमलेश यादव की पत्नी हैं. बेलागंज जिला पर्षद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीत कर रविवार को उन्होंने उपाध्यक्ष पद अपनी झोली में डाला़.
विकास होगी पहली प्राथमिकता : जीत की घोषणा के बाद पत्रकारों से बातचीत में जिला पर्षद अध्यक्ष करुणा कुमारी ने कहा कि जिले का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है. विकास के प्रस्तावों को अमल में लाना और पूरा करना मुख्य कार्य होगा. उन्होंने कहा कि पार्षदों के साथ मिल जुल कर काम किया जायेगा. उपाध्यक्ष रूबी कुमारी ने कहा कि विकास के नाम पर जीत मिली है. विकास ही पहली प्राथमिकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










