रातभर खोजते रहे घरवाले पेड़ से लटका मिला शव

Updated at :04 Jul 2016 5:06 AM
विज्ञापन
रातभर खोजते रहे घरवाले पेड़ से लटका मिला शव

बेलागंज: थाना क्षेत्र के रौना बाजार के रहनेवाले किराना दुकानदार मनोज चौधरी की अपराधियों ने शनिवार की रात गले में रस्सी का फंदा कस कर हत्या कर दी. परिजनों की सूचना पर पुलिस ने रविवार की सुबह सोनपुर सूर्य मंदिर के पास पीपल के पेड़ से लटके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मगध […]

विज्ञापन

बेलागंज: थाना क्षेत्र के रौना बाजार के रहनेवाले किराना दुकानदार मनोज चौधरी की अपराधियों ने शनिवार की रात गले में रस्सी का फंदा कस कर हत्या कर दी. परिजनों की सूचना पर पुलिस ने रविवार की सुबह सोनपुर सूर्य मंदिर के पास पीपल के पेड़ से लटके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. मृतक की पत्नी सीता देवी ने बेलागंज थाने में दर्ज प्राथमिकी में तीन लोगों को नामजद आरोपित बनाया है.

प्राथमिकी के अनुसार, रौना बाजार के कारू चौधरी के 40 वर्षीय बेटे मनोज चौधरी घर में ही किराना दुकान चलाते थे. वह शनिवार को सामान लाने गया शहर गये थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे. रातभर लोग उन्हें इधर-उधर खोजते रहे. सुबह किसी ने उनके घरवालों को सूचना दी कि मनोज का शव सोनपुर सूर्य मंदिर के पास पीपल के पेड़ से लटका है. सूचना के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार को दी.
पैर व हाथ में बंधी थी प्लास्टिक की रस्सी : मृतक की पत्नी ने बताया कि कारू चौधरी का पट्टीदार महेंद्र चौधरी से जमीन विवाद है. साथ ही, गया शहर के गोदाम के थोक सामान के विक्रेता माणिकचंद के मुंशी ने कुछ दिन पहले घर आकर बकाया रुपये नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. सीता देवी ने इसी आधार पर महेंद्र चौधरी, गोदाम के दुकानदार माणिकचंद व उनके मुंशी के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है. थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि मनोज चौधरी के पैर व हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बंधे थे. मामले में तमाम तथ्यों को ध्यान रखते इसकी छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन