दुकान से आठ लाख की चोरी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 Jul 2016 2:37 AM
विज्ञापन

गम्हरिया. ज्वेलरी दुकान का शटर काट कर दिया घटना काे अंजाम दुकानदार को सुबह में चोरी होने की जानकारी मिली गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र के निर्मल पथ सिन्हा भवन स्थित बालाजी ज्वेलरी दुकान का शटर काटकर शनिवार की रात चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण की चोरी कर ली. न्यू कॉलोनी मार्ग संख्या दो […]
विज्ञापन
गम्हरिया. ज्वेलरी दुकान का शटर काट कर दिया घटना काे अंजाम
दुकानदार को सुबह में चोरी होने की जानकारी मिली
गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र के निर्मल पथ सिन्हा भवन स्थित बालाजी ज्वेलरी दुकान का शटर काटकर शनिवार की रात चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण की चोरी कर ली. न्यू कॉलोनी मार्ग संख्या दो निवासी दुकान संचालक गुड्डू वर्मा ने बताया कि शनिवार की रात वे दुकान बंद कर घर गये. सुबह करीब साढ़े पांच बजे उन्हें सूचना मिली कि दुकान का शटर टूटा हुआ है. श्री वर्मा ने इसकी सूचना गम्हरिया पुलिस को दी. अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था. खोजबीन करने पर पता चला कि चोर नकदी समेत सोना-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो चुके हैं. चुराये गये सामान की कीमत आठ लाख रुपये बतायी गयी है.
इन सामानों की हुई चोरी
सोना का आभूषण : सौ ग्राम.
चांदी का आभूषण : करीब 10 किग्रा (पायल, बलिया, लॉकेट, कटोरा, थाली आदि).
नकदी : 1500 रुपये.
चांदी का सिक्का : 25 पीस.
पुलिस को दी गयी घटना की जानकारी
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पाकर पहुंची गम्हरिया पुलिस ने मामले की विस्तृत जानकारी लेते हुए जांच में जुट गयी. रविवार को ही गम्हरिया व सरायकेला थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कई जगहों पर छापामारी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिल पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










