विष्णुपद मंदिर क्षेत्र में फायरिंग, दहशत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :03 Jul 2016 8:25 AM
विज्ञापन

गया : भगवान विष्णु के मंदिर परिसर को यहां के ही पुजारियों ने शनिवार को रणक्षेत्र में तब्दील कर दिया. किसी यात्री (पिंडदानी) को अपना बताने के मुद्दे पर पंडा समाज के दो लोग आपस में भिड़ गये और इसमें एक घायल भी हो गया. मारपीट के दौरान एक पक्ष द्वारा पिस्टल से फायर भी […]
विज्ञापन
गया : भगवान विष्णु के मंदिर परिसर को यहां के ही पुजारियों ने शनिवार को रणक्षेत्र में तब्दील कर दिया. किसी यात्री (पिंडदानी) को अपना बताने के मुद्दे पर पंडा समाज के दो लोग आपस में भिड़ गये और इसमें एक घायल भी हो गया.
मारपीट के दौरान एक पक्ष द्वारा पिस्टल से फायर भी किया गया इससे विष्णुपद मंदिर क्षेत्र में सनसनी पैदा हो गयी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी है.
दरअसल, शनिवार की शाम करीब छह बजे देवघाट पर किसी यात्री को अपना यजमान बनाने के सवाल पर दीपू भइया पंडा व टुनटुन भइया पंडा के बीच विवाद हो गया. विवाद बढ़ कर मारपीट में तब्दील हो गया. उनके बीच मामला बढ़ गया और देवघाट से होते हुए विष्णुपद मंदिर परिसर तक पहुंच गया.
दोनों ओर से लोग भिड़ गये. इस बीच दीपू भइया पंडा ने पिस्टल से फायरिंग भी कर दी. इससे आसपास भगदड़ मच गयी व मंदिर में दर्शन-पूजा करने आये स्थानीय व विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं में दहशत हो गया. सूचना पर पहुंची विष्णुपद थाने की पुलिस ने मामले को नियंत्रित किया व मारपीट के दौरान घायल टुनटुन भइया पंडा को इलाज के लिए भेजा. उन्हें पैर में चोट आयी है.
उल्लेखनीय है कि मंदिर परिसर की सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवानों की मौजूदगी में मारपीट व फायरिंग की घटना हुई, लेकिन जवान किसी को भी रोक नहीं पाये. विष्णुपद थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि टुनटुन पंडा ने दीपू पंडा पर मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि दीपू पंडा को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










