महाबोधि मंदिर परिसर में तपोवन पार्क बनाने का काम शुरू

Updated at :03 Jul 2016 8:24 AM
विज्ञापन
महाबोधि मंदिर परिसर में तपोवन पार्क बनाने का काम शुरू

गया : महाबोधि मंदिर परिसर स्थित साधना उद्यान को तपोवन पार्क में तब्दील करने का काम शुरू कर दिया गया है. इसके लिए उद्यान के चहारदीवारी के पास ग्राउंड लेवलिंग का काम शुरू करते हुए दीवारों पर बुद्ध वचन लिखे शिलापट्ट लगाने की योजना पर भी काम आगे बढ़ चुका है. शनिवार को बीटीएमसी कार्यालय […]

विज्ञापन
गया : महाबोधि मंदिर परिसर स्थित साधना उद्यान को तपोवन पार्क में तब्दील करने का काम शुरू कर दिया गया है. इसके लिए उद्यान के चहारदीवारी के पास ग्राउंड लेवलिंग का काम शुरू करते हुए दीवारों पर बुद्ध वचन लिखे शिलापट्ट लगाने की योजना पर भी काम आगे बढ़ चुका है.
शनिवार को बीटीएमसी कार्यालय में डीएम सह बीटीएमसी के पदेन अध्यक्ष कुमार रवि की मौजूदगी में तपोवन पार्क तैयार करने व शिलापट्ट लगाने पर चर्चा की गयी. इसमें तकनीकी स्वीकृति व अन्य बिंदुओं पर विमर्श किया गया. साथ ही, बीटीएमसी के सदस्यों के साथ हुई बैठक में पिछले तीन महीने के आय-व्यय का भी रिव्यू किया गया. बैठक में बीटीएमसी के सचिव एन दोरजी, सदस्य महंत रमेश गिरि, भदंत ज्ञानेश्वर भंते, डॉ अरविंद कुमार सिंह, डॉ कुमुद वर्मा व कृष्णा मांझी शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन