55 पार खेत मजदूरों को मिले तीन हजार पेंशन

Updated at :02 Jul 2016 8:04 AM
विज्ञापन
55 पार खेत मजदूरों को मिले तीन हजार पेंशन

गया:खेत मजदूर यूनियन द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तत्वावधान में आंबेडकर पार्क में यूनियन के सदस्यों ने धरना दिया. लोगों को संबाेधित करते हुए यूनियन के महासचिव जानकी पासवान ने कहा कि जो खेत मजदूर 55 साल की उम्र पार कर गये हैं, उन्हें सरकार तीन हजार रुपये हर माह पेंशन देने की व्यवस्था करे. इसके […]

विज्ञापन
गया:खेत मजदूर यूनियन द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तत्वावधान में आंबेडकर पार्क में यूनियन के सदस्यों ने धरना दिया. लोगों को संबाेधित करते हुए यूनियन के महासचिव जानकी पासवान ने कहा कि जो खेत मजदूर 55 साल की उम्र पार कर गये हैं, उन्हें सरकार तीन हजार रुपये हर माह पेंशन देने की व्यवस्था करे.
इसके अलावा न्यूनतम मजदूरी कम से कम तीन सौ रुपये निर्धारित किये जायें. साल में दो सौ दिनों के रोजगार की गारंटी के साथ खेतिहर मजदूरों को खाद्य सुरक्षा योजना के तहत दो रुपये के हिसाब से 35 किलो अनाज देने की व्यवस्था की जाये.
श्री पासवान ने कहा कि सरकार की मजदूरविरोधी नीति के कारण आज सबकी थाली से दाल गायब है. केंद्र सरकार ने सत्ता में आने से पहले अच्छे दिन लाने की घोषणा की थी, पर अच्छे दिन अब तक देखने को नहीं मिला. धरने के बाद मजदूर नेताओं ने जिलाधिकारी को मांगपत्र सौंपा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन