मिन्नत कर थके, अब बैठे अनशन पर

Updated at :18 Jun 2016 6:54 AM
विज्ञापन
मिन्नत कर थके, अब बैठे अनशन पर

टिकारी: जलसंकट से जूझ रहे टिकारी के लोग अब आंदोलन पर उतर आये हैं. इसी कड़ी में थाने के समीप सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक कुमार उर्फ लाला व छोटू मियां उर्फ जफर शुक्रवार से आमरण अनशन पर बैठ गये. अनशनकारियों का कहना है कि पानी की समस्या से अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, पर […]

विज्ञापन
टिकारी: जलसंकट से जूझ रहे टिकारी के लोग अब आंदोलन पर उतर आये हैं. इसी कड़ी में थाने के समीप सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक कुमार उर्फ लाला व छोटू मियां उर्फ जफर शुक्रवार से आमरण अनशन पर बैठ गये. अनशनकारियों का कहना है कि पानी की समस्या से अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, पर कोई फायदा नहीं हुआ.

थक हार कर अनशन पर बैठना पड़ा. उन्होंने बताया कि उनकी चार मांगे हैं, जिनमें जलसंकट दूर करने के लिए शहरी व ग्राम पंचायत वार्डों में अविलंब चापाकल लगाने, पुराने तालाबों की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण, टिकारी किले के चारों ओर जलाशय की साफ-सफाई कराने व नगर पंचायत के वार्डों में पाइपलाइन से वाटर सप्लाइ व्यवस्था शामिल हैं.

अनशन पर बैठे लोगों ने कहा कि प्रशासन जल्द इस दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं करता है, तो सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन