स्वर्ण व्यवसायी पर जानलेवा हमला, एक अपराधी धराया

Updated at :18 Jun 2016 5:28 AM
विज्ञापन
स्वर्ण व्यवसायी पर जानलेवा हमला, एक अपराधी धराया

विस में विपक्ष के नेता प्रेम कुमार के रिश्तेदार पर सुपारी देने का आरोप गया : शहर के स्वर्ण व्यवसायी दीपक कुमार वर्मा पर गुरुवार की रात अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया. हथियारबंद अपराधियों के हमले से व्यवसायी बाल-बाल बच गये. पर, व्यवसायी द्वारा शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने एक हमलावर को दबोच […]

विज्ञापन

विस में विपक्ष के नेता प्रेम कुमार के रिश्तेदार पर सुपारी देने का आरोप

गया : शहर के स्वर्ण व्यवसायी दीपक कुमार वर्मा पर गुरुवार की रात अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया. हथियारबंद अपराधियों के हमले से व्यवसायी बाल-बाल बच गये. पर, व्यवसायी द्वारा शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने एक हमलावर को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले में नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ प्रेम कुमार के एक रिश्तेदार बबलू चंद्रवंशी पर हत्या कराने के लिए सुपारी देने का आरोप है.

पुलिस की गिरफ्त में आये अपराधी टनकुप्पा थाना क्षेत्र के पीपरा गांव का रहनेवाला मुकेश कुमार है. पूछताछ में उसने साथियों के बारे में जानकारी दी है. उसने पुलिस को यह भी बताया है कि अंदर गया क्षेत्र के रहनेवाले बबलू चंद्रवंशी ने स्वर्ण व्यवसायी दीपक कुमार वर्मा की हत्या करने के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी थी. एडवांस के रूप में 15 हजार रुपये दिये गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन