शराब मामले में बिंदी की जमानत पर सुनवाई अब 18 को
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :17 Jun 2016 1:39 AM
विज्ञापन

गया: घर से शराब मिलने के बाद शराब का उपयोग करने के मामले में फंसे पूर्व जिला पार्षद बिंदी यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गयी है. अब शनिवार को इस मामले में सुनवाई होगी. गुरुवार को एडीजे-टू प्रीति वर्मा के अवकाश पर होने के कारण जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी व […]
विज्ञापन
गया: घर से शराब मिलने के बाद शराब का उपयोग करने के मामले में फंसे पूर्व जिला पार्षद बिंदी यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गयी है. अब शनिवार को इस मामले में सुनवाई होगी. गुरुवार को एडीजे-टू प्रीति वर्मा के अवकाश पर होने के कारण जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी व अगली तिथि 18 जून तय की गयी है.
इस मामले की पैरवी कर रहे वकील कैसर सर्फुद्दीन ने बताया कि कोर्ट के अवकाश पर जाने के कारण सुनवाई टल गयी है व अगली तिथि शनिवार को रखी गयी है.
टेनी की जमानत को लेकर मांगी गयी केस डायरी : आदित्य सचदेवा हत्याकांड में आरोपित रॉकी यादव के चचेरे भाई टेनी यादव की जमानत याचिका पर गुरुवार को एडीजे-वन की अदालत में सुनवाई हुई.
इसमें बचाव पक्ष व सरकार की ओर से बहस कर रहे पीपी ने अपने- अपने पक्ष रखे. दोनों पक्षों को सुनने के बाद एडीजे-वन सच्चिदानंद सिंह ने इस मामले पर आगे की सुनवाई के लिए केस डायरी की मांग की.
इसके लिए अगली तिथि 22 जून मुकर्रर की गयी है. अब निचली अदालत यानी एसीजेएम-चतुर्थ की अदालत से एडीजे-वन की अदालत में केस डायरी भेजा जायेगा व आगामी 22 जून को जमानत याचिका पर सुनवाई की जायेगी.
21 को सभी आरोपितों की होगी पेशी
आदित्य सचदेवा हत्याकांड में आरोपित रॉकी यादव, टेनी यादव, राजेश कुमार, बिंदी यादव के साथ ही घर से शराब बरामदगी के मामले में आरोपित एमएलसी मनोरमा देवी की आगामी 21 जून को एसीजेएम-चतुर्थ संजय कुमार की अदालत में पेशी होगी. इसी दिन हत्याकांड में एसीलेएम-चतुर्थ की अदालत में संज्ञान होगा व आगे की कार्रवाई पूरी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










