मुख्यमंत्री आज गया में, 8000 महिलाओं को करेंगे संबोधित
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2016 8:44 AM
गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को दिन भर गया में रहेंगे. यहां जीविका समूह की करीब आठ हजार महिलाओं को शराबबंदी अभियान पर संबोधित करेंगे. इसके बाद जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ समाहरणालय में बैठक करेंगे. प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में प्रमंडल के सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे. सीएम का पहला कार्यक्रम गांधी […]
इसके बाद जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ समाहरणालय में बैठक करेंगे. प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में प्रमंडल के सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे. सीएम का पहला कार्यक्रम गांधी मैदान में हरिहर सुब्रह्मनियन स्टेडियम में होगा. यहां वह जीविका समूह की महिलाओं को संबोधित करेंगे. इसी कार्यक्रम में जीविका की महिलाएं बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद के हालात पर अपना अनुभव साझा करेंगी. जीविका के कई समूहों द्वारा शराबबंदी पर गीत भी पेश किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










