बाराचट्टी में तोप के गोले से युवक की गयी जान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2016 8:34 AM

विज्ञापन

बाराचट्टी: बाराचट्टी की बुमेर पंचायत के बीघी गांव स्थित सेना के फायरिंग रेंज में बुधवार की शाम दागे गये तोप के गोले की चपेट में आने से पास के ही मनफर गांव के 18 वर्षीय चमारी भोक्ता की मौत हो गयी. पता चला है कि बुधवार की शाम करीब छह बजे चमारी भोक्ता जंगल से […]

विज्ञापन
बाराचट्टी: बाराचट्टी की बुमेर पंचायत के बीघी गांव स्थित सेना के फायरिंग रेंज में बुधवार की शाम दागे गये तोप के गोले की चपेट में आने से पास के ही मनफर गांव के 18 वर्षीय चमारी भोक्ता की मौत हो गयी. पता चला है कि बुधवार की शाम करीब छह बजे चमारी भोक्ता जंगल से अपने जानवरों को लेकर वापस गांव लौट रहा था. इसी बीच सेना के फायरिंग रेंज से दागा गया गोला चमारी के पास आकर गिरा. गोले के विस्फोट से चमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

उसके परिजनों ने उसे बाराचट्टी पीएचसी में भरती कराया, पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मगध मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. लेकिन, मगध मेडिकल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इधर, गोले के छर्रे से कुछ जानवर भी घायल हो गये. उल्लेखनीय है कि विगत फरवरी में भी सेना के फायरिंग रेंज (फायरिंग कैंप) में ट्रेनिंग के दौरान ही तोप के एक गोले के नहीं फटने के बाद गोले में मौजूद धातुओं को निकालने के दौरान विस्फोट होने से बीघी गांव के ही सुरेश भोक्ता की जान चली गयी थी. पिछले करीब 20 वर्षों में तोप के गोले फटने से एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

तोप के गोले से लोगों की मौत के मामले को बाराचट्टी की विधायक समता देवी ने विधानसभा में उठाया है. वह फायरिंग रेंज हटाने की मांग कर चुकी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन