नौकरी के नाम पर 16.50 लाख ठगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2016 8:32 AM
धनबाद/गया: जहानाबाद निवासी तीन लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली गयी. जिले के पतालगंज थाने के भैरव गांव निवासी नरेंद्र शर्मा ने विशुनपुर दुर्गा मंदिर के समीप रहनेवाले सुनील कुमार (पिता स्वर्गीय सुखदेव सिंह) के खिलाफ बुधवार को धनबाद थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. […]
ये रकम 40 हजार, 60 हजार, पांच हजार, एक लाख अस्सी हजार, 40 हजार रुपये सुनील के बैंक खाते में डिपोजिट स्लीप से जमा की गयी. इसके अलावा पत्नी सियामणी देवी के खाते में 50 हजार व सुनील के नाम डेढ़ लाख का चेक दिया. इस प्रकार कुल पांच लाख पचास हजार रुपये दिये गये. इसी तरह दिनेश व चंद्रभूषण ने भी सुनील को नौकरी लगाने के लिए साढ़े पांच-पांच लाख दिये. तीनों की नौकरी नहीं लगी. रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ित लोगों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










