बैंक से ही पीछा कर रहे थे महिला से रुपये झपटनेवाले अपराधी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2016 8:32 AM

विज्ञापन

गया: दंडीबाग क्षेत्र में घर बनाने के लिए एसबीआइ की मुख्य शाखा से एक लाख रुपये निकाल कर ले जा रही 65 वर्षीय महिला श्यामा कुमारी का पीछा बैंक से ही किया जा रहा था. बुधवार को एसबीआइ की मुख्य शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच-पड़ताल के बाद यह पता चला है. […]

विज्ञापन
गया: दंडीबाग क्षेत्र में घर बनाने के लिए एसबीआइ की मुख्य शाखा से एक लाख रुपये निकाल कर ले जा रही 65 वर्षीय महिला श्यामा कुमारी का पीछा बैंक से ही किया जा रहा था. बुधवार को एसबीआइ की मुख्य शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच-पड़ताल के बाद यह पता चला है. इससे पहले पुलिस ने घटनास्थल घुघरीटांड़ स्थित नारायणी माई पुल के पास एक दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज की भी पड़ताल मंगलवार को की थी.
इसमें घटनास्थल पर महिला से रुपये झपटनेवाले बाइकसवार ही एसबीआइ मुख्य शाखा के बाहर दिखाई दे रहे हैं. विष्णुपद थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल व एसबीआइ बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज का मिलान करने पर यह तय हो गया कि रुपये झपटनेवाले बैंक से ही श्यामा कुमारी का पीछा कर रहे थे. उन्होंने बताया कि अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधी कोढ़ा गिरोह से ही ताल्लुक रखते हैं.
गौरतलब है कि सोमवार की दोपहर श्यामा कुमारी नामक एक महिला से बाइकसवार कोढ़ा गिरोह के दो अपराधी एक लाख रुपये झपट कर फरार हो गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन