डॉ मेजर ने कैडेटों को सिखाये गुर, सेना में कैसे लें भरती

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2016 8:53 AM

विज्ञापन

गया: बाजार समिति के परिसर में एनसीसी (27 बिहार बटालियन) के द्वारा चलाये जा रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आर्मी भरती कार्यालय के डॉ मेजर पीके रेड्डी ने कैडेटों को सेना में भरती होने से संबंधित बिंदुओं पर आवश्यक टिप्स दिये. डॉ मेजर ने कैडेटों को उन बिंदुओं पर विशेष रूप से जानकारी दी, […]

विज्ञापन
गया: बाजार समिति के परिसर में एनसीसी (27 बिहार बटालियन) के द्वारा चलाये जा रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आर्मी भरती कार्यालय के डॉ मेजर पीके रेड्डी ने कैडेटों को सेना में भरती होने से संबंधित बिंदुओं पर आवश्यक टिप्स दिये. डॉ मेजर ने कैडेटों को उन बिंदुओं पर विशेष रूप से जानकारी दी, जिनके अभाव में युवकों की बहाली सेना में नहीं हो पाती है. इस दौरान डॉ मेजर ने देशभक्ति से संबंधित घटनाओं का जिक्र कर कैडेटों का हौसला बुलंद किया.
शिविर के समादेशी पदाधिकारी सह कैंप कमांडेंट ले. कर्नल सुभाष सिन्हा ने बताया कि बाजार समिति के परिसर में विगत 23 मई से आयोजित उक्त शिविर में फिजिकल ट्रेनिंग, योगा, वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्विज, फायरिंग, थल सेना में सम्मिलित होनेवाले कुशल व योग्य कैडेट को तैयार करने के लिए चयन किया जा रहा है. 24 मई को ऑफिसर ट्रेनिंग परिसर में स्थित मिलिटरी अस्पताल के डॉक्टर के द्वारा चिकित्सा से संबंधित ज्ञानवर्धक बातें बतायी गयीं.

25 मई को बोधगया के धनावां स्थित एसएसबी के कमांडेंट महेश कुमार के द्वारा पुलिस व फोर्स में नियुक्ति से संबंधित बातों की जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि 25 मई को ही एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अनिल कुमार ठाकुर ने शिविर का जायजा लिया और कैडेंटों का हौसला अफजाई किया. इस मौके पर डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल रजनीकांत, डिप्टी कमांडेंट कर्नल राजीव मल्होत्रा, ले कर्नल कलेमेंट थांगा, ले. कर्नल सत्येंद्र नाथ राय, सूबेदार मेजर रामदास, कैप्टन सुंदर शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन