बिहार में जंगलराज के बाद अब ‘हत्यारों का राज’

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2016 8:24 AM

विज्ञापन

कहा, स्पीडी ट्रायल चला कर आदित्य के हत्यारे को दी जाये सजा गया : आदित्य सचदेवा हत्याकांड के सातवें दिन गया पहुंचे केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि आदित्य के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए स्पेशल कोर्ट लगा कर स्पीडी ट्रायल कराया जाये. 2010 में बोधगया क्षेत्र में एक जापानी […]

विज्ञापन
कहा, स्पीडी ट्रायल चला कर आदित्य के हत्यारे को दी जाये सजा
गया : आदित्य सचदेवा हत्याकांड के सातवें दिन गया पहुंचे केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि आदित्य के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए स्पेशल कोर्ट लगा कर स्पीडी ट्रायल कराया जाये. 2010 में बोधगया क्षेत्र में एक जापानी युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में जिस तरह स्पीडी ट्रायल कर एक महीने के अंदर दुष्कर्मियों को सजा दी गयी थी, उसी तरह स्पीडी ट्रायल चला कर आदित्य के हत्यारों को सजा दिलायी जाये.
अपराधियों के मन से पुलिस का डर खत्म : लोजपा सुप्रीमो ने कहा कि बिहार में जंगलराज के बाद अब ‘हत्यारों का राज’ कायम हो गया है. कभी पत्रकार की हत्या होती है, तो कभी पुलिसकर्मियों की. अपराधियों के मन से पुलिस का डर खत्म हो गया है. लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के लिए काम कर रहे पत्रकारों पर हमले होने लगे हैं. उन्होंने हाजीपुर में युवक किसलय की हत्या किये जाने का भी जिक्र किया.
सीबीआइ से ही निष्पक्ष जांच : श्री पासवान ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करते हुए कहा कि आदित्य हत्याकांड की जांच सीबीआइ से कराने पर ही निष्पक्ष जांच संभव है.
उन्होंने न्यायालय पर भरोसा जताते हुए कहा कि जिस तरह आदित्य की हत्या की गयी है और पुलिस ने एफआइआर दर्ज करने, उसके खून से सने कपड़े बरामद करने व विधान पार्षद मनोरमा देवी के घर से शराब बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार करने में सुस्ती बरती है, इससे नहीं लगता है कि पुलिस अपना पक्ष सही ढंग से न्यायालय को प्रस्तुत कर पायेगी. इससे आदित्य हत्याकांड का केस कमजोर हो जायेगा.
पंचायत चुनाव बाद होगा आंदोलन
श्री पासवान ने आरोपित रॉकी यादव के साथ रहे सरकारी बॉडीगार्ड का मेडिकल टेस्ट नहीं कराये जाने पर भी सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि आदित्य हत्याकांड के मसले पर सांसद चिराग पासवान व अरुण कुमार राष्ट्रपति को मेमोरेंडम दे चुके हैं. साथ ही, गृहमंत्री से भी मिल चुके हैं.
आदित्य सचदेवा के घर पर मीडिया को संबोधित करते हुए श्री पासवान ने कहा कि बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बारे में तो अब कोई शब्द ही नहीं दिख रहा है कि वह सरकार के बारे में बोल सकें. इससे पहले उन्होंने आदित्य के पिता श्यामसुंदर सचदेवा से आदित्य की पढ़ाई-लिखाई के साथ ही घटना की जानकारी ली.
श्री पासवान ने श्यामसुंदर सचदेवा को सांत्वना देते हुए कहा कि पंचायत चुनाव खत्म होते ही लोजपा बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए आंदोलन शुरू करेगी. बिहार बंद की घोषणा भी की जा सकती है. दिल्ली से एयर इंडिया के विमान से गया पहुंचे श्री पासवान के साथ जहानाबाद सांसद अरुण कुमार भी मौजूद थे. इस मौके पर लोजपा नेता अरविंद कुमार सिंह व अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन