फलों का राजा है काम का, पर खाने से पहले रहें सावधान भी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2016 8:30 AM
विज्ञापन
सेहत का रखें ध्यान. आम में कई पोषक तत्व, पर अधिक सेवन नुकसानदेह आम को यों ही नहीं फलों का राजा कहा जाता है़ उसकी प्रजातियां, उनमें मौजूद पोषक तत्व, विटामिन व मिनरल्स उसे अन्य फलों से आगे ले जाते हैं. डॉक्टर से लेकर ब्यूटीशियन तक उसके पर्याप्त मात्रा में सेवन करने की सलाह देते […]
विज्ञापन
सेहत का रखें ध्यान. आम में कई पोषक तत्व, पर अधिक सेवन नुकसानदेह
आम को यों ही नहीं फलों का राजा कहा जाता है़ उसकी प्रजातियां, उनमें मौजूद पोषक तत्व, विटामिन व मिनरल्स उसे अन्य फलों से आगे ले जाते हैं. डॉक्टर से लेकर ब्यूटीशियन तक उसके पर्याप्त मात्रा में सेवन करने की सलाह देते हैं. हालांकि, उनका यह भी कहना है कि आम का ज्यादा सेवन सेहत पर बुरा असर भी डालता है़
गया : यों तो किसी भी फल के लिए कोई मौसम या महीना विशेष नहीं रह गया है. फिर भी कुछ खास महीने होते हैं, जब उनमें मौसमी फलों की बहार होती है. फलों का राजा आम भी उनमें से एक है. बाजारों में आम मिलने शुरू हो गये हैं. शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे आम पसंद न हो.
डाॅक्टर भी आम के सेवन को सेहत के लिए फायदेमंद बताते हैं. इसमें मौजूद कई पोषक तत्व शरीर को फायदा पहुंचाते हैं. स्वास्थ्य के साथ-साथ शरीर की खूबसूरती के लिए भी आम का इस्तेमाल होता है.
ब्यूटीशियन का भी मानना है कि त्वचा की चमक और बालों को स्वस्थ रखने के लिए बाजार में मिलनेवाले केमिकलयुक्त प्रोडक्ट से बेहतर आम का इस्तेमाल होता है. आम के पल्प का प्रयोग चेहरे पर चमक लाता है. इन सब से अलग चिकित्सक आम के सेवन में सावधानी बरतने की भी सलाह देते हैं. डाॅक्टरों की मानें, तो आम का अधिक सेवन मोटापा व ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है.
कृत्रिम रूप से पकाये गये आम खाने से बचें : बाजार में अधिकतर केमिकल से पकाये गये आम ही मिलते हैं.
गया का बाजार भी इससे अलग नहीं है. किसान और फल बेचनेवाले अधिक लोग कमाई के लालच में ऐसा करते हैं. आम को पकाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला कैलशियम कारबाइड शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है. केमिकल आम के साथ शरीर में प्रवेश कर जाता है, इसके बाद यह मस्तिष्क संबंधी बीमारी, डायरिया, सीने में जलन, मुंह, नाक और गले में खुजली जैसी समस्या पैदा करता है. विशेषज्ञ बताते हैं कि वैसे आम, जो दिखने में आकर्षक, चमकदार और एक रंग में नजर आते हैं. पूरी संभावना है कि ये कृत्रिम रूप से पकाये गये हैं. हमेशा वैसे आम ही खरीदने चाहिए, जिनकी चमड़ी पर हरा निशान होता हो, खुरदरे हों.
आम शरीर की त्वचा व बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. बाजार में आम आने के बाद अक्सर इसका प्रयोग लोगों की त्वचा पर करते हैं. साथ ही, उन्हें घर पर भी इसके इस्तेमाल की सलाह देते हैं. आम का इस्तेमाल मुहांसों की समस्या दूर करता है. चेहरे की चमक भी बढ़ाता है. इसका प्रयोग बालों की चमक के लिए भी किया जाता है.
ज्योति नारायण, ब्यूटीशियन
आम में पोटाशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. यह शरीर के लिए बेहद जरूरी है. आम हीटवेव से शरीर को बचाता है. इसके अलावा यह मौसमी फल है, इसलिए इसका सेवन बहुत जरूरी है. दूसरी ओर यह भी ध्यान रखें कि आम का अधिक सेवन मोटापा बढ़ाता है, जो कई बीमारियों को जन्म दे सकता है.
डाॅ डीके सहाय, अधीक्षक रेलवे अस्पताल
आम खा रहे हैं, तो ये भी जानें
खाने से पहले आम को फ्रिज में या पानी में रखें. इससे उनमें मौजूद गरमी निकल जायेगी.
खाली पेट कच्चा या अधपका आम नहीं खाना चाहिए. इससे गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या हो सकती है.
कच्चा आम ज्यादा खाने से गले का इन्फेक्शन अौर खट्टी डकार आ सकती है. कच्चा आम खाने के बाद पानी पीने से गले में दर्द भी हो सकता है.
आम ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है. मधुमेह के मरीजों को इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए.
मैंगों शेक में मौजूद शक्कर और मलाई शरीर का वजन बढ़ा सकते हैं.
सुंदरता भी बढ़ाता है आम
दो बड़े चम्मच आम के पल्प में एक चम्मच दही मिला कर बालों में लगाने से बाल नरम होने के साथ-साथ उनमें चमक भी आती है. डैंड्रफ की समस्या भी खत्म होती है.
आम के पल्प में शहद व मिल्क पाउडर मिला कर इसे स्क्रब के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे चेहरे पर होनेवाले ब्लैकहेड्स खत्म होते हैं.
आम के पल्प से चेहरे पर मसाज करने से मुहांसों से छुटकारा मिलता है. आम में बीटाक्रोटिन व विटामिन ए की मात्रा अधिक होती है, जो चेहरे की त्वचा को लाभ पहुंचाती है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










