पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने का संकल्प
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Mar 2016 9:22 AM
गया: कांग्रेस के जिला मुख्यालय राजेंद्र आश्रम में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के तत्वावधान में रविवार को पंचायती राज जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें जिले के सभी 332 पंचायतों के प्रतिनिधियों व कांग्रेस जनों ने भाग लिया. इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों ने पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त […]
गया: कांग्रेस के जिला मुख्यालय राजेंद्र आश्रम में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के तत्वावधान में रविवार को पंचायती राज जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें जिले के सभी 332 पंचायतों के प्रतिनिधियों व कांग्रेस जनों ने भाग लिया. इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों ने पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने का संकल्प लिया.
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन ने किया. उन्होंने पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को प्रोत्साहित करने व अधिक से अधिक संख्या में जीत सुनिश्चित कराने का संकल्प दोहराया. सम्मेलन के मुख्य अतिथि व राज्य के पशुपालन व मत्स्य संसाधन मंत्री ने उम्मीदवारों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया. इस मौके पर रूक्साना कुरैशी ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था का लाभ सिर्फ 10 फीसदी लोग ही उठा रहे हैं.
गांव की महिलाएं आज भी पत्ते की झोपड़ी लगा कर रहने को विवश हैं. रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्थ में गांव की योजना गांव में बनाने का प्रावधान है, लेकिन आगे पहुंच कर योजनाएं अस्वीकृत कर दी जाती हैं. रामानंद रविदास ने कहा कि मुखिया मनमानी करते हैं. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि उनकी पतोहू का नाम वोटर लिस्ट में गड़बड़ रहने के कारण पंचायत चुनाव के लिए नामांकन नहीं कर सकीं.
बालमुकुंड पांडेय ने कहा कि नामांकन करने वाले अपना हौसला बुलंद रखें. तभी जीत सुनिश्चित होगी. विजय कुमार मिठु ने कहा कि एमपी (मुखिया पति) की परंपरा तोड़ने के लिए महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य का सपना पूरा हो सका. सम्मेलन को प्रो अरुण कुमार प्रसाद, युगल किशोर सिंह, अमरजीत कुमार, जनक कुशवाहा, मो. कामरान, ओंकार नाथ सिंह, विद्या शर्मा, दामोदर गोस्वामी, कृष्णा सिंह, मो खैरूद्दीन, बाबूलाल प्रसाद सिंह व ओप्रकाश निराला आदि ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










