फुटबॉल के फाइनल में पहुंचा हजारीबाग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
इसीआर दानापुर से मुकाबला आज गया : गौतम बुद्ध अहिंसा फुटबॉल गोल्ड कप टूर्नामेंट (पुरुष वर्ग) में शनिवार को खेले गये दूसरे सेमीफाइनल मैच में मगध यूनाइटेड की टीम को एक गोल से हरा कर हजारीबाग की टीम फाइनल में प्रवेश कर गयी. अब रविवार को गांधी मैदान स्टेडियम में दोपहर बाद तीन बजे से […]
विज्ञापन
इसीआर दानापुर से मुकाबला आज
गया : गौतम बुद्ध अहिंसा फुटबॉल गोल्ड कप टूर्नामेंट (पुरुष वर्ग) में शनिवार को खेले गये दूसरे सेमीफाइनल मैच में मगध यूनाइटेड की टीम को एक गोल से हरा कर हजारीबाग की टीम फाइनल में प्रवेश कर गयी. अब रविवार को गांधी मैदान स्टेडियम में दोपहर बाद तीन बजे से फाइनल मुकाबला हजारीबाग व इसीआर दानापुर के बीच खेला जायेगा.
शनिवार को खेले गये दूसरे सेमीफाइनल मैच में हजारीबाग के कैलाश प्रसाद ने 29वें मिनट में एक गोल दाग कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी.
हालांकि, मगध यूनाइटेड के खिलाड़ियों ने भी मैच में बराबरी करने का काफी प्रयास किया, पर वे गोल करने में सफल नहीं हो सके. मैच में बेस्ट ट्वेंटी टू का खिताब हजारीबाग के गोलकीपर अमित कुमार को मिला. मैच कमिश्नर खतीब अहमद ने बताया कि निर्णायक के रूप में शमीम अख्तर, हीरालाल, मोहम्मद जमील व मसूद अख्तर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










