मगध मेडिकल काॅलेज में 18 को लगेगी पेंशन अदालत

Updated:
विज्ञापन

गया. मगध मेडिकल काॅलेज से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाले सेवांत लाभ के लंबित मामलों को सुलझाने के लिए 18 मार्च को काॅलेज आॅडिटोरियम में पेंशन अदालत लगायी जायेगी. जानकारी काॅलेज के प्राचार्य डाॅ सुशील प्रसाद महतो ने दी. उन्होंने बताया कि 13 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इस अदालत में आकर अपना पक्ष रखने को कहा […]

विज्ञापन

गया. मगध मेडिकल काॅलेज से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाले सेवांत लाभ के लंबित मामलों को सुलझाने के लिए 18 मार्च को काॅलेज आॅडिटोरियम में पेंशन अदालत लगायी जायेगी. जानकारी काॅलेज के प्राचार्य डाॅ सुशील प्रसाद महतो ने दी. उन्होंने बताया कि 13 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इस अदालत में आकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है. इन कर्मचारियों में डाॅ दीपांकर विराट , डाॅ अजय किशोर रवि, डाॅ मो हाशिम अंसारी, डाॅ एमएन सिंह, डाॅ राज किशोर शर्मा, सुदामा प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, अवध किशोर सिंह,अशोक ठाकुर, श्यामधार सिंह, गोपाल सिंह, रामजी सिंह व महेश झा शामिल हैं.

देसी चिकित्सा अस्पताल में भी 18 काे पेंशन अदालत

जिला देसी चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय में 18 मार्च काे आयुर्वेदिक देसी चिकित्सा कर्मचारियाें के लिए पेंशन अदालत लगायी जायेगी. जिला देसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुदुसिया तलत ने बताया कि यह कार्यालय जिला पर्षद कार्यालय परिसर में स्थित है. पिछले महीने भी यहां पेंशन अदालत लगायी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन