डीडीसी का डीपीओ से जवाब तलब, तीन दिनों में दें रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

गया: अक्षर आंचल योजना के रुपये का बंदरबांट करने व लोक शिक्षा समिति की नियोजन प्रक्रिया में अनियमितता बरतने के आरोप में जिला विकास आयुक्त संजीव कुमार ने लोक शिक्षा समिति के सचिव सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (साक्षरता) सुनैना कुमारी से जवाब-तलब करते हुए तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है. उल्लेखनीय है कि ‘प्रभात […]

विज्ञापन
गया: अक्षर आंचल योजना के रुपये का बंदरबांट करने व लोक शिक्षा समिति की नियोजन प्रक्रिया में अनियमितता बरतने के आरोप में जिला विकास आयुक्त संजीव कुमार ने लोक शिक्षा समिति के सचिव सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (साक्षरता) सुनैना कुमारी से जवाब-तलब करते हुए तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है.
उल्लेखनीय है कि ‘प्रभात खबर’ ने 20 फरवरी के अंक में सबसे पहले ‘लोक शिक्षा समिति के चयन प्रक्रिया पर फिर उठा सवाल!’ शीर्षक से लोक शिक्षा समिति के मुख्य कार्यक्रम समन्वयक, आइटी समन्वयक व लेखा समन्वयक के चयन प्रक्रिया में बरती गयी अनियमितता का खुलासा किया था. इसी के बाद डोभी के पूर्व प्रखंड समन्वयक रामकुमार सिंह व बाराचट्टी समेत सात प्रखंडों के समन्वयकों ने संयुक्त रूप से अक्षर आंचल योजना के रुपये बंदरबांट करने व लोक शिक्षा समिति के कार्यक्रम समन्वयक, आइटी समन्वयक व लेखा समन्वयक के चयन प्रक्रिया में अनियमितता बरते जाने की शिकायत उपविकास आयुक्त से की. इसके बाद जिला परिषद की अध्यक्ष सुधा कुमारी ने चयन के लिए बनायी गयी मेधासूची को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया. प्राय: सभी की शिकायत थी कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के स्तर से अनियमितता बरती गयी है.

इसमें लोक शिक्षा समिति से अनुमोदन प्राप्त किये बगैर विज्ञप्ति प्रकाशित करना, साक्षरता कर्मियों को अनुभव प्रमाण पत्र देने व वरीयता सूची बनाने में भेद-भाव बरतना, नियोजन के लिए अनावश्यक रूप से लिखित परीक्षा व साक्षात्कार आयोजित किया जाना, साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र नहीं भेजा जाना, किसी विश्वसनीय एजेंसी से प्रश्न पत्र नहीं मंगवाना, परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र लीक किया जाना व मेधासूची सार्वजनिक नहीं किया जाना जैसे कई गंभीर आरोप शामिल हैं.

इसके अलावा महादलित, अल्पसंख्यक व अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत सामग्री खरीद के लिए हर टोले पर प्राप्त 805 रुपये का चेक केआरपी के नाम से काट कर व कुछेक संकुल संसाधन केंद्रों पर अक्षर आंचल मेले की खानापूर्ति कर रुपये का बंदरबांट करने के भी आरोप लगाये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन