बरात में भोजपुरी गाने पर चलायी गोली दो लोगों को लगी, स्थिति नाजुक

Published at :02 Mar 2016 3:09 PM (IST)
विज्ञापन
बरात में भोजपुरी गाने पर चलायी गोली दो लोगों को लगी, स्थिति नाजुक

गया / पटना : इन दिनों लगन का मौसम है. शादी और बरात में लोग विभिन्न गानों पर डांस करते हैं. गया के शेरघाटी में कुछ इसी क्रम में चली गोली दो लोगों को लग गयी. दोनों लोगों को गंभीर स्थिति में पटना पीएमसीएच भर्ती कराया गया है. मामला शेरघाटी के चेरकी टिकरी इलाके का […]

विज्ञापन

गया / पटना : इन दिनों लगन का मौसम है. शादी और बरात में लोग विभिन्न गानों पर डांस करते हैं. गया के शेरघाटी में कुछ इसी क्रम में चली गोली दो लोगों को लग गयी. दोनों लोगों को गंभीर स्थिति में पटना पीएमसीएच भर्ती कराया गया है. मामला शेरघाटी के चेरकी टिकरी इलाके का है. जहां बरात में आर्केस्ट्रा के गाने पर लोग झूम रहे थे. उसी समय कुछ लोगों ने नथुनिये पर गोली मारे गाने की फरमाईस की. जब यह गाना शुरू हुआ तो बरात में शामिल दबंगों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी.

अंधाधुंध हुई इस फायरिंग में दो लोग घायल हो गया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की और दोषियों पर कार्रवाई की बात कह रही है. आर्केस्ट्रा मेंडांस वाली नर्तकी भी डर के मारे भाग खड़ी हुई वहीं दूसरी ओर नशे में धुत कुछ बराती गोली चलाते रहे. घायल होने वाले चेरकी पंचायत की मुखिया के संबंधी बताये जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाये हुये हैं और बहुत जल्द दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन