गणतंत्र दिवस पर प्राचार्य के भाषण का विरोध, कर्मचारियों ने की गया कॉलेज में अनिश्चितकालीन तालाबंदी
गया: गणतंत्र दिवस के मौके पर कॉलेज में प्राचार्य शमसुल इसलाम द्वारा दिये गये भाषण के विरोध में कर्मचारियों ने बुधवार से कॉलेज में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर दी. शिक्षकेतर कर्मचारी संघ अध्यक्ष बीएन सिंह व सचिव कैलाश प्रसाद ने बताया कि 26 जनवरी को प्राचार्य ने झंडोतोलन के बाद दिये गये अपने भाषण में कहा […]
हर समय प्राचार्य द्वारा कहा जाता है कि कर्मचारी काम नहीं करते हैं. उन्होंने जब से कॉलेज के प्राचार्य प्रभार ग्रहण किया है, कर्मचारियों की एक भी मांग पर ध्यान नहीं दिया है. पूर्व में 10 सूत्री की मांगों से संबंधी स्मार पत्र भी दिया गया था, उस पर आज तक प्राचार्य द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया. बुधवार को कॉलेज में एकेयू की इंजीनियरिंग की परीक्षा चल रही थी. कर्मचारियों के हंगामे से पहले ही परीक्षा समाप्त हो गयी थी. इसके बाद शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के नेताओं ने घोषणा की कि किसी को भी 28 जनवरी से कॉलेज परिसर में घुसने नहीं दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










