शेरघाटी का एसएमएसजी कॉलेज बनेगा मॉडल कॉलेज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आमस: आमस प्रखंड क्षेत्र के हमजापुर स्थित श्री महंत शतानंद गिरि (एसएमएसजी) कॉलेज जल्द ही नये रूप में नजर अायेगा. राष्ट्रीय उच्चत्तर शिक्षा अभियान (रुसा) द्वारा इस कॉलेज को मॉडल कॉलेज के रूप में विकसित करने के लिए चार करोड़ रुपये दिये जायेंगे. सूचना है कि डीपीआर को अंतिम रूप भी दे दिया गया है. […]
विज्ञापन
आमस: आमस प्रखंड क्षेत्र के हमजापुर स्थित श्री महंत शतानंद गिरि (एसएमएसजी) कॉलेज जल्द ही नये रूप में नजर अायेगा. राष्ट्रीय उच्चत्तर शिक्षा अभियान (रुसा) द्वारा इस कॉलेज को मॉडल कॉलेज के रूप में विकसित करने के लिए चार करोड़ रुपये दिये जायेंगे. सूचना है कि डीपीआर को अंतिम रूप भी दे दिया गया है.
गौरतलब है कि बिहार के 10 पुराने कॉलेजों को मॉडल कॉलेज के रूप में विकसित बनाना है. इसमें शेरघाटी का एसएमएसजी काॅलेज भी है. एसएमएसजी कॉलेज गया जिले का इकलौता कॉलेज है, जिसके विकास के लिए रुसा द्वारा चार करोड़ रुपये दिये जायेंगे. इधर, कॉलेज का कायाकल्प होने की खबर मिलने के बाद के छात्र-छात्राओं के अलावा शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र के शिक्षाप्रेमियों में खुशी देखी जा रही है. इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य डॉ विजय रजक ने कहा कि कॉलेज को मॉडल कॉलेज के रूप में विकसित करने का निर्णय रुसा का एक सराहनीय कदम है. चार करोड़ रुपये से कॉलेज में हॉस्टल, प्रशासकीय भवन व अन्य भवनों का निर्माण के अलावा अन्य संसाधन भी उपलब्ध हो सकेंगे.
छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ
एसएमएसजी कॉलेज शेरघाटी का प्राचीन कॉलेज है. कॉलेज का कायाकल्प होने से अनुमंडल क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा. छात्र-छात्राओं के अलावा अभिभावकों भी कॉलेज की स्थिति को सुधारने में सहयोग करें.
जयंत कुमार सिंह, पूर्व मुख्य पार्षद, शेरघाटी नगर पंचायत
कॉलेज को मॉडल कॉलेज के रूप में विकसित करने का रुसा का फैसला का स्वागतयोग्य है. कॉलेज में हॉस्टल, भवन व जरूरी संसाधनों का घोर अभाव है. इससे पढ़ाई प्रभावित होती है. विकास के लिए चार करोड़ मिलने के बाद कॉलेज का लूक बदल जायेगा.
डॉ उदय कुमार, शेरघाटी
एसएमएसजी कॉलेज में पूरे शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र से छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं. आनेवाले दिनों में शेरघाटी जिला बनेगा. ऐसे में इस कॉलेज का विकास होना जरूरी है. इस कॉलेज में एमए की पढ़ाई शुरू होनी चाहिए.
इमरान अली, अध्यक्ष, शेरघाटी जिला बनाओ संघर्ष समिति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










