अब ट्रेनों की बोगियों की शंटिंग नयी मशीन से
गया: गया जंकशन के लोको वॉशिंग पिट, बाहर लाइन व रेलवे यार्ड से प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों की बोगी को शंटिंग कर लाने के दौरान नयी तकनीक की मशीन का प्रयोग कर किया जा रहा है. शुक्रवार की देर रात बाहर लाइन से बोगी को सेंटिंग कराते शंटमैन-वन मोहम्मद शम्मी अंधेरा में मशीन से बोगी को […]
शुक्रवार की देर रात बाहर लाइन से बोगी को सेंटिंग कराते शंटमैन-वन मोहम्मद शम्मी अंधेरा में मशीन से बोगी को शंटिंग कराते नजर आये. वहीं, विभिन्न रूट में जाने वाली ट्रेनों की शंटिंग के दौरान सेटिंग मशीन से गया से पटना, गया से किऊल, गया से धनबाद व गया से मुगलसराय रेलखंड में जाने वाली एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों की बोगी की शंटिंग के लिए नयी तकनीक की मशीन से की जा रही है. रेल सूत्रों के अनुसार, पहले बोगी को शंटिंग के दौरान दो शंटमैन की जरूरत होती थी.
शंटिंग के दौरान ट्रैक पार करने वाले यात्रियों को चिल्ला कर हटाया जाता था. इससे कुहासे व अंधेरे में दिक्कत होती थी. अब इस मशीन के आने से शंटिंग के दौरान मशीन से ही सायरन व लाइट द्वारा यात्रियों सूचित कर कोई बड़ी दुर्घटना के शिकार होने बचाव किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










