खेल में न हो टकराव की भावना : प्राचार्य
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गया: खेल से मानसिक व शारीरिक विकास होता है. किसी भी खेल में टकराव की भावना नहीं होनी चाहिए. उक्त बातें गया कॉलेज के प्राचार्य डाॅ शमसुल इसलाम ने कहीं. वह शुक्रवार को एमबीए बिल्डिंग के सामने मैदान में वोकेशनल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ के बाद संबोधित कर रहे थे. डॉ इसलाम ने […]
विज्ञापन
गया: खेल से मानसिक व शारीरिक विकास होता है. किसी भी खेल में टकराव की भावना नहीं होनी चाहिए. उक्त बातें गया कॉलेज के प्राचार्य डाॅ शमसुल इसलाम ने कहीं. वह शुक्रवार को एमबीए बिल्डिंग के सामने मैदान में वोकेशनल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ के बाद संबोधित कर रहे थे.
डॉ इसलाम ने कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्र-छात्राओं का हरसंभव मदद करेगा. इस मौके पर एमबीए हेड डॉ जावेद अशरफ ने कहा कि विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कॉलेज स्तर पर करके राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में भाग ले सकते हैं.
अनुशासन के बल पर किसी भी कामयाबी को पाया जा सकता है. इस मौके पर बीसीए हेड डॉ आरकेपी यादव, नीरज कुमार यादव, शुभम कुमार, ऋषभ कुमार सिंह व बॉबी सिंह मौजूद रहे. पहला मैच एमबीए-प्रथम व बीसीए-तृतीय के बीच खेला गया. इसमें बीसीए-तृतीय ने जीत दर्ज की. मैन अॉफ मैच का पुरस्कार सन्नी कुमार को मिला. मैच के दौरान उद्घोषक के रूप में ऋषिकांत व राजा कुमार ने बेहतरीन आंखों देखा हाल सुनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










