कमांडो यादव हत्याकांड में तीन लोग गिरफ्तार
बोधगया: बैजूबिगहा के रहनेवाले वीरेंद्र यादव उर्फ कमांडो यादव का अपहरण कर हत्या में शामिल तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को दिये बयान में कमांडो यादव का विगत एक दिसंबर को बोधगया से अपहरण कर उसकी हत्या कर देने की बात बतायी है. वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत […]
लेकिन, कमांडो यादव को गाड़ी में बैठाने के बाद गाड़ी जैसे ही दोमुहान से डोभी की ओर बढ़ी, तो कमांडो यादव ने इसका विरोध किया व गाड़ी रोकने के लिए झगड़ा होने लगा. इसी दौरान अन्य लोगों ने रस्सी से कमांडो का गला घोंट दिया और उसके शव को सिरिस मोड़(औरंगाबाद) के समीप फेंक दिया. एसएसपी ने यह भी बताया कि अनुसंधान के क्रम में पता चला कि कमांडो यादव के अपहरण को लेकर उपयोग किया गया मोबाइल सिम डेहरी थाना क्षेत्र के दुसाधी तेंदुआ गांव की आरती देवी के नाम से था.
इस दौरान पुलिस ने आरती देवी से पूछताछ की व बयान के आधार पर उसे भी जेल भेज दिया गया. उधर, पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि दयानंद यादव, उसके भाई व मामा का संबंध अफीम तस्करों से भी है. इस हत्याकांड में शामिल अपराधी अफीम व हेरोइन का भी धंधा करते रहे हैं. बोधगया के इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि इस कांड में शामिल अन्य आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










