पॉल्ट्री फार्म में आग से तीन हजार मुरगियां जलीं
पॉल्ट्री फार्म में आग से तीन हजार मुरगियां जलींफोटो- जला हुआ पॉल्ट्री फार्म नीमा गांव की घटना, हजारों का नुकसान प्रतिनिधि, डोभीनीमा गांव में सोमवार की रात राजकुमार प्रसाद के पाॅल्ट्री फार्म में आग लगने से करीब तीन हजार मुरगियों के झुलस मर गयीं, जिससे व्यवसायी को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. जानकारी के […]
पॉल्ट्री फार्म में आग से तीन हजार मुरगियां जलींफोटो- जला हुआ पॉल्ट्री फार्म नीमा गांव की घटना, हजारों का नुकसान प्रतिनिधि, डोभीनीमा गांव में सोमवार की रात राजकुमार प्रसाद के पाॅल्ट्री फार्म में आग लगने से करीब तीन हजार मुरगियों के झुलस मर गयीं, जिससे व्यवसायी को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. जानकारी के अनुसार, सोमवार को आधी रात नीमा गांव में राजकुमार प्रसाद के मुरगी फार्म से आग की लपटें निकलने लगीं, जो देखते-देखते विकराल हो गयी. फायर ब्रिगेड को सूचना देकर गांववालों ने आग बुझाने की कोशिश की. दमकल के पहुंचते-पहुंचते पाॅल्ट्री फार्म में रखीं करीब तीन हजार मुरगियां झुलस कर मर गयीं.संसद कोटे से बनी सड़कों का उद्घाटन डोभी. संसद हरि मांझी ने मंगलवार को जयप्रकाशनगर व पंचरतन गांव में सड़कों का उद्घाटन किया. दोनों सड़कें सांसद के कोटे से बनी है. इस मौके पर सांसद ने कहा कि बिहार में जंगलराज-दो का अागाज हो चुका है. आये दिन लूट, हत्या, डकैती व अपहरण की घटनाएं हो रही है. सरकार व प्रशासन को कई फ्रिक नहीं है. उन्होंने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी विदेशों से बड़े-बड़े उद्यमियों को देश में अपने प्लांट स्थापित करने के लिए प्रेरित कर रह हैं, तो दूसरी तरफ बिहार में अपराधियों द्वारा व्यवसायियों व निर्माण से जुड़ी एजेंसियों से लेवी मांगी जा रही है. लेवी व रंदारी नहीं देने पर हत्याएं की जा रही हैं. इस मौके पर डोभी मंडल अध्यक्ष सोमनाथ केशरी, कमलेश सिंह व फुलचंद मांझी सहित दर्जनों भाजपा नेता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










