गया के सागर व नेहा देखेंगे कैसा है भारत-पाक बॉर्डर

Updated:
विज्ञापन

गया के सागर व नेहा देखेंगे कैसा है भारत-पाक बॉर्डर सीमा दर्शन के लिए केंद्रीय विद्यालय-वन के दो स्टूडेंट्स का हुआ चयन फाेटाे-संवाददाता, गयाकेंद्रीय गृह व रक्षा मंत्रालय की तरफ से चलाये जा रहे सीमा दर्शन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार से दो विद्यार्थियों का चयन हुआ है. दोनों बच्चे नेहा श्रीवास्तव व […]

विज्ञापन

गया के सागर व नेहा देखेंगे कैसा है भारत-पाक बॉर्डर सीमा दर्शन के लिए केंद्रीय विद्यालय-वन के दो स्टूडेंट्स का हुआ चयन फाेटाे-संवाददाता, गयाकेंद्रीय गृह व रक्षा मंत्रालय की तरफ से चलाये जा रहे सीमा दर्शन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार से दो विद्यार्थियों का चयन हुआ है. दोनों बच्चे नेहा श्रीवास्तव व सागर सिन्हा बैरागी स्थित केंद्रीय विद्यालय-वन के 11वीं के छात्र-छात्राएं हैं. केंद्रीय विद्यालय-वन के प्राचार्य अंजनी कुमार ने बताया कि बिहार के 45 केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों में गया शाखा-वन के नेहा व सागर का चयन सीमा दर्शन के लिए किया गया है. दोनों विद्यार्थी पूरे बिहार के केंद्रीय विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे. श्री कुमार ने बताया कि मंगलवार को दोनों बच्चे विद्यालय की सहायक शिक्षिका प्रियंका कुमारी के साथ दिल्ली के लिए निकलेंगे. दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय शाखा-टू को पूरे देश से सीमा दर्शन के लिए आनेवाले बच्चों का सेंटर बनाया गया है. वहां से उक्त मंत्रालयों के अधिकारी के साथ वे प्रस्थान करेंगे. उन्होंने बताया कि 26 जनवरी का दिन विद्यार्थी बॉर्डर पर ही बितायेंगे.सीमा पर जाना गौरव की बातभारत-पाकिस्तान सीमा देखना गौरव की बात है. हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि हमारा चयन इसके लिए हुआ है. हमलोगों को अखनूर बॉर्डर के रास्ते बाघा बॉर्डर ले जाया जायेगा. सीमा पर 26 जनवरी के दिन रह कर सैनिकों के साथ व्यतीत करना काफी रोचक होगा. वहां से लौटने के बाद अपने साथियों से अनुभव शेयर करना काफी मजेदार होगा. नेहा व सागरसीमा दर्शन कार्यक्रम को जानें सीमा दर्शन कार्यक्रम स्टूडेंट्स को देश की सीमा व सुरक्षा के बारे में जानकारी देने के लिए गृह व रक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है. इसके लिए देश के हर राज्य से दो केंद्रीय विद्यालयों व दो नवोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का चयन किया जाता है. चयन की प्रक्रिया में जिला व संभाग स्तर पर कई तरह के टेस्ट लिए जाते हैं. सीमा दर्शन कार्यक्रम के तहत बच्चों को विभिन्न देशों की सीमा पर तैनात सुरक्षा बल व उनके कामकाज की जानकारी दी जाती है. वहां से लौटने के बाद वही स्टूडेंट्स विभिन्न विद्यालयों में जाकर अन्य स्टूडेंट्स को सीमा की जानकारी व अनुभव शेयर करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन