रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी
रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी गया. चाणक्यपुरी कॉलोनी के रहनेवाले श्याम नारायण ने रविवार को डीआइजी रत्न संजय को आवेदन देकर रामानंद यादव नामक एक रंगदार की शिकायत की है. आरोप है कि जब उन्होंने चंदौती थाने के कटारी-हनुमाननगर स्थित अपनी जमीन की चहारदीवारी के अंदर कामकाज शुरू किया, तो रामानंद यादव […]
रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी गया. चाणक्यपुरी कॉलोनी के रहनेवाले श्याम नारायण ने रविवार को डीआइजी रत्न संजय को आवेदन देकर रामानंद यादव नामक एक रंगदार की शिकायत की है. आरोप है कि जब उन्होंने चंदौती थाने के कटारी-हनुमाननगर स्थित अपनी जमीन की चहारदीवारी के अंदर कामकाज शुरू किया, तो रामानंद यादव ने तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी. रामानंद का कहना है कि मकान बनाना है, तो रंगदारी दो. नहीं देने पर जान मारने की भी धमकी दी. डीआइजी के निर्देश पर श्री नारायण ने शिकायत से संबंधित आवेदन की एक कॉपी सोमवार को चंदौती थाने में भी दिया. चंदौती थानाध्यक्ष निशांत कुमार ने इस मामले की छानबीन शुरू की. दल-बल के साथ थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










