शिवनगर इलाके से रिटायर्ड शक्षिक लापता
शिवनगर इलाके से रिटायर्ड शिक्षक लापतागया. चंदौती थाने के शिवनगर (घुटिया) मंदिर के पास रेलकर्मी राजेश कुमार के घर में किराये पर रहनेवाले रिटायर्ड शिक्षक (72 वर्ष) राजदेव प्रसाद बुधवार की दोपहर अचानक लापता हो गये. उनके भतीजे किशोर प्रसाद ने बताया कि वह खाना खाकर घर के मैदान में बाहर कुरसी पर बैठे थे. […]
शिवनगर इलाके से रिटायर्ड शिक्षक लापतागया. चंदौती थाने के शिवनगर (घुटिया) मंदिर के पास रेलकर्मी राजेश कुमार के घर में किराये पर रहनेवाले रिटायर्ड शिक्षक (72 वर्ष) राजदेव प्रसाद बुधवार की दोपहर अचानक लापता हो गये. उनके भतीजे किशोर प्रसाद ने बताया कि वह खाना खाकर घर के मैदान में बाहर कुरसी पर बैठे थे. कुछ घंटे बाद उनका ध्यान उनकी ओर गया, तो वह वहां नहीं थे. आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की गयी. लेकिन, वह नहीं मिले. इस मामले को लेकर चंदौती थाने में शिकायत की गयी है.ज्वेलर्स दुकान से अंगूठी लेकर भाग रहा चोर पकड़ायागया. कोतवाली थाने के बारी रोड-कसाब टोला स्थित जनता ज्वेलर्स से चोरी की कोशिश में एक चोर पकड़ा गया, जबकि दूसरा फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, दो ठग ग्राहक बन कर आये और दुकानदार से चेन व अंगूठी दिखाने की बात कही. दुकानदार उन्हें जेवर दिखाने लगा, तो एक ग्राहक ने वहां से चेन उठा कर भागने की कोशिश की. उसे पकड़ने में दुकानदार व आसपास के लोग लग गये, तो दूसरा वहां से अंगूठी लेकर निकलने लगा. लेकिन, लोगों ने उसे दबोच लिया. इसी बीच चेन लेकर भाग रहा ठग चेन फेंक कर भाग निकला. घटना की जानकारी पाते ही कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एक चोर को गिरफ्तार कर लिया. कोतवाली पुलिस ने उसकी पहचान ओड़िशा के खरिया थाना इलाके के रहनेवाले सज्जाद हुसैन के रूप में की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










