गांवों को खुले में शौचमुक्त बनाने की पहल
गांवों को खुले में शौचमुक्त बनाने की पहल फोटो- बोधगया 05- प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीएम कुमार रवि व अन्य.समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता विधि से शौचालय निर्माण को लेकर दी जा रही ट्रेनिंगसंवाददाता, बोधगयालोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के निर्देश पर जिले में समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता (सीएलटीएस) विधि से लाभुकों को ट्रिगर कर शौचालय […]
गांवों को खुले में शौचमुक्त बनाने की पहल फोटो- बोधगया 05- प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीएम कुमार रवि व अन्य.समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता विधि से शौचालय निर्माण को लेकर दी जा रही ट्रेनिंगसंवाददाता, बोधगयालोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के निर्देश पर जिले में समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता (सीएलटीएस) विधि से लाभुकों को ट्रिगर कर शौचालय का निर्माण स्वयं करने व उसका उपयोग करने को लेकर सोमवार को बोधगया के एक होटल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया. इसमें गया, सीवान, नवादा व सासाराम जिले के प्रतिभागी ट्रेनिंग ले रहे हैं. इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डीएम कुमार रवि ने कहा कि सभी प्रतिभागी पूरी लगन के साथ ट्रेनिंग के दौरान जानकारी हासिल करें व समुदाय के बीच जाकर अधिक से अधिक परिवारों को शौचालय की उपयोगिता व जरूरत के बारे में बतायें. डीएम ने सभी प्रतिभागियों को कहा कि अपने-अपने कार्यक्षेत्र में गांवों व पंचायतों को खुले में शौचमुक्त करने के प्रति संकल्प लें व प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारियों का अक्षरश: पालन करते हुए लोगों को शौचालय निर्माण कराने व उसका उपयोग करने के लिए प्रेरित करें. इस अवसर पर पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता चंदेश्वर राम ने बताया कि समुदाय द्वारा स्वयं शौचालय का निर्माण कर अपने गांव व पंचायत को ‘खुले में शौचमुक्त’ रखने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रतिभागियों को फिडबैक संस्था द्वारा दी जा रही ट्रेनिंग में पीएचइडी के सहायक अभियंता चंद्रभूषण, कनीय अभियंता रामबहादुर चौधरी, जिला समन्वयक अविनाश शंकर, प्रकल्प के सहायक अजय कुमार अग्रवाल व अन्य मौजूद थे. प्रशिक्षण में 60 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










