गया में पांच लाख के जाली नोट के साथ छह गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गया में पांच लाख के जाली नोट के साथ छह गिरफ्तारगिरफ्तार लोगाें में गया के चार, औरंगाबाद व पश्चिम बंगाल के एक-एक लोग जाली नोटों का धंधा करनेवाले गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में सक्रियवरीय संवाददाता, गया/डोभीपटना से आयी एटीएस की टीम ने गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के जीटी रोड से पांच लाख […]

विज्ञापन

गया में पांच लाख के जाली नोट के साथ छह गिरफ्तारगिरफ्तार लोगाें में गया के चार, औरंगाबाद व पश्चिम बंगाल के एक-एक लोग जाली नोटों का धंधा करनेवाले गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में सक्रियवरीय संवाददाता, गया/डोभीपटना से आयी एटीएस की टीम ने गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के जीटी रोड से पांच लाख रुपये के जाली नोट के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया. आइजी कुंदन कृष्णन ने बताया कि युवकों की पहचान डोभी थाना क्षेत्र के अमरुआ के उदय कुमार, बाराचट्टी थाना क्षेत्र के धाध के केदार पासवान, फतेहपुर थाना क्षेत्र के मोचर के मंटू सिंह व अजय सिंह, औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के अरविंद पासवान व पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के बैवफ थाने के देवनापुर के जहीर अब्बास के रूप में की गयी है.बांग्लादेश से आते हैं जाली नोटआइजी ने बताया कि जाली नोटों के कारोबार से जुड़े लोगों का धंधा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है. बांग्लादेश से जाली नोट पश्चिम बंगाल की सीमा होते हुए देश के विभिन्न राज्यों में सप्लाइ किये जाते हैं. इस गिरोह का नेटवर्क देश के कई राज्यों में फैला है. उन्होंने बताया कि मालदा के रहनेवाले जहीर अब्बास का कनेक्शन जाली नोटों का कारोबार करनेवाले गिरोह से है. वह जाली नोटों को अमरुआ के उदय कुमार व धाध के केदार पासवान को सौंप देता था. इसके बाद उदय व केदार जाली नोटों को मार्केट में उतारने के लिए फतेहपुर के मंटू सिंह, अजय सिंह व मदनपुर के अरविंद पासवान की सहायता लेता था. शनिवार की देर शाम जहीर अब्बास को जीटी रोड पर जाली नोटों के साथ आने की सूचना मिली. एटीएस की टीम ने जाल बिछाया और जहीर अब्बास समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया. आइजी ने बताया कि जाली नोट सप्लाइ करने में हर स्तर पर कमीशन बंधा रहता है. कमीशन के आधार पर ही जाली नोटों के धंधे से जुड़े गिरोह एक-दूसरे का नोट सप्लाइ करते हैं. जाली नोट के धंधेबाजाें पर लगातार नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन