पानी मांगने नगर आयुक्त के घर पहुंचे लोग

Updated:
विज्ञापन

पानी मांगने नगर आयुक्त के घर पहुंचे लोग मुस्तफाबाद के लोगों ने कहा- छह महीने से पानी के लिए करनी पड़ रही भाग-दौड़पाइपलाइन जाम होने का बहाना बना कर नहीं दिया जा रहा किर्लोस्कर प्रोजेक्ट का पानीसंवाददाता, गया मुस्तफाबाद के लोगों को कई महीनों से पानी नहीं मिल पा रहा है. किर्लोस्कर प्रोजेक्ट के तहत […]

विज्ञापन

पानी मांगने नगर आयुक्त के घर पहुंचे लोग मुस्तफाबाद के लोगों ने कहा- छह महीने से पानी के लिए करनी पड़ रही भाग-दौड़पाइपलाइन जाम होने का बहाना बना कर नहीं दिया जा रहा किर्लोस्कर प्रोजेक्ट का पानीसंवाददाता, गया मुस्तफाबाद के लोगों को कई महीनों से पानी नहीं मिल पा रहा है. किर्लोस्कर प्रोजेक्ट के तहत पाइपलाइन बिछाये जाने के बाद भी इस इलाके में पानी सप्लाइ नहीं हो पा रही है. नाराज लोग मंगलवार की सुबह नगर आयुक्त विजय कुमार के आवास पर पहुंच गये और पानी की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी. लोगों ने बताया कि पिछले छह महीने से वह लोग बिना पानी के हैं. इधर-उधर से पानी का जुगाड़ करना पड़ रहा है. पाइपलाइन जाम होने का बहाना बना कर किर्लोस्कर प्रोजेक्ट का पानी उन्हें नहीं दिया जा रहा है. अभी तो किसी तरह काम चल रहा है, लेकिन गरमी आते ही समस्या खड़ी हो जायेगी. लोगों ने नगर आयुक्त से पानी की व्यवस्था करने की मांग की. बिछायी जायेगी पाइपलाइन : नगर आयुक्त नगर आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि मुस्तफाबाद इलाके में नगर निगम अपने स्तर पर पाइपलाइन बिछायेगा. पाइप तैयार कर लिया गया है. तकनीकी स्वीकृति के बाद ठेकेदार को काम शुरू करने का आदेश दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि शहर में जिन इलाकों में पानी की समस्या है, वहां पाइपलाइन बिछा कर पानी देने की प्लानिंग पहले ही कर ली गयी है. जल्द ही सभी जगहों पर काम शुरू होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन