‘3 हजार लगाकर 20 हजार कमाने का लालच’, गया में शेयर मार्केट के नाम पर 7.50 लाख की ठगी, Facebook Ad पर क्लिक करना पड़ा भारी

Updated:
विज्ञापन

साइबर थाना गया

Gaya Share Market Fraud: गया जी में शेयर मार्केट में निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने युवक से 7.50 लाख रुपये की ठगी कर ली. पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

गया जी से रोशन कुमार की रिपोर्ट
Gaya Share Market Fraud :
बिहार के गया जी में शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. साइबर अपराधियों ने युवक को लाखों का चूना लगाया है. मामला डेल्हा थाना क्षेत्र के जगदेवनगर खरखुरा-भलुआही मोहल्ले का है. जहां के निवासी कपिल कुमार से शेयर मार्केट में निवेश कर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने 7.50 लाख रुपये की ठगी कर ली.

कैसे हुए ठगी के शिकार

मामले में साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित कपिल कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फेसबुक पर शेयर मार्केट और ट्रेडिंग से संबंधित एक विज्ञापन देखा था. विज्ञापन में दिये गये लिंक के माध्यम से वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गये.

3 हजार के निवेश पर पाएं 20 हजार

वहां उन्हें तीन हजार रुपये निवेश करने पर 20 हजार रुपये लाभ मिलने का प्रलोभन दिया गया. कपिल ने शुरुआत में तीन हजार रुपये निवेश किये, लेकिन वादा किया गया लाभ नहीं मिला. इसके बाद अपराधियों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर लगातार और राशि निवेश करने के लिए प्रेरित किया.

46 बार में दिए 7.50 लाख रुपए

झांसे में आकर उन्होंने 46 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 7.50 लाख रुपये संबंधित खातों में भेज दिये. जब रकम वापस नहीं मिली और लगातार और पैसे की मांग की जाने लगी, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ.

Also Read: गया इमरजेंसी डायरेक्टरी: डीएम से लेकर एसएसपी और अस्पताल अधीक्षक तक, अपने फोन में तुरंत सेव कर लें ये जरूरी नंबर

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन