गया जी : डीडीयू मंडल ने फिर रचा इतिहास, 150 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें समय पर चलाकर देश में पाया पहला स्थान

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर | Prabhat Khabar Network

DDU Division Train Punctuality : डीडीयू मंडल ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिचालन क्षमता का प्रदर्शन करते हुए 3 अगस्त को सभी 150 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का शत-प्रतिशत समय पालन सुनिश्चित किया. इस उपलब्धि से मंडल ने भारतीय रेल की मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों की समय पालन रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया है.

विज्ञापन

DDU Division Train Punctuality : पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिचालन क्षमता का परिचय देते हुए 3 अगस्त को संचालित सभी 150 मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों का शत-प्रतिशत समय पालन सुनिश्चित किया.

इस उपलब्धि के साथ डीडीयू मंडल ने भारतीय रेल के सभी मंडलों की मेल व एक्सप्रेस समय पालन रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया. पिछले 10 दिनों में यह तीसरा अवसर है, जब मंडल ने 100 प्रतिशत समय पालन का रिकॉर्ड बनाया है.

इससे पहले 26 जुलाई और 1 अगस्त 2026 को भी डीडीयू मंडल ने सभी मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का समय पर संचालन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी दक्षता साबित की थी.

कुल संचालित ट्रेनें और डीआरएम उदय सिंह मीना का बयान

डीआरएम उदय सिंह मीना ने बताया कि 3 अगस्त को मंडल द्वारा कुल 665 ट्रेनों का सुरक्षित एवं सफल संचालन किया गया. इनमें 150 मेल/एक्सप्रेस, 93 यात्री और 422 मालगाड़ियां शामिल रहीं. समय पर संचालित ट्रेनों में 11 राजधानी एक्सप्रेस, दो गरीब रथ, दो दुरंतो, 12 वंदे भारत एक्सप्रेस तथा चार अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल थीं.

विभिन्न विभागों के समन्वय और कर्मचारियों को बधाई

उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि पर परिचालन, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार, विद्युत, यांत्रिक, वाणिज्य, सुरक्षा और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी.

उन्होंने कहा कि सभी विभागों के बेहतर समन्वय, कुशल योजना और कर्मचारियों की प्रतिबद्धता के कारण यह सफलता संभव हो सकी है. उन्होंने विश्वास जताया कि डीडीयू मंडल आगे भी सुरक्षित, समयबद्ध और विश्वसनीय रेल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन को कायम रखेगा.

Also Read : मोकामा रेल पुल पर एनआई कार्य के कारण सितंबर में बदलेगा ट्रेनों का रूट, गया जी के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन