गया जी : परैया में करंट लगने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, खेत में मोटर चालू करने के दौरान हुआ हादसा
सांकेतिक फोटो
गया के परैया थाना क्षेत्र में बिजली के करंट से 60 वर्षीय किसान की मौत हो गई. विनोबा नगर गांव में खेत में मोटर चालू करते समय यह हादसा हुआ. इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है.
गया जी के परैया थाना क्षेत्र के विनोबा नगर गांव में मंगलवार को विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय किसान की मौत हो गई. मृतक की पहचान विनोबा नगर निवासी विमल दास के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, विमल दास मंगलवार को दूसरे के खेत में मजदूरी करने गए थे. इसी दौरान बिजली आने पर वह खेत की सिंचाई के लिए मोटर चालू करने लगे. मोटर चालू करने के दौरान वे अचानक करंट की चपेट में आ गए. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
परिजनो में कोहराम और शव को बाहर निकालना
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई. स्थानीय लोगों की मदद से शव को खेत से निकाला गया.
पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम के लिए भेजना
घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई. पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
Also Read : मोकामा रेल पुल पर एनआई कार्य के कारण सितंबर में बदलेगा ट्रेनों का रूट, गया जी के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










