गया मौसम अपडेट: अगले 1 से 3 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)

Gaya Weather Update: अगले एक से तीन घंटे के दौरान जिले के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघ गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

Gaya Weather Update: बिहार के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं. सुबह से ही तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने गया जी सहित कई जिलों के लिए अगले 1 से 3 घंटे में बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग की मानें तो गया जी जिले के कुछ प्रखंडों के लिए तत्काल मौसम चेतावनी (Nowcast Warning) जारी की है. अगले एक से तीन घंटे के दौरान जिले के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघ गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. इसे लेकर येलो अलर्ट (Yellow Watch) जारी की गई है.

किन प्रखंडों पर है मौसम का असर?

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार गया जिले के टिकारी, फतेहपुर, मोहड़ा और वजीरगंज प्रखंडों में मौसम अचानक बदल सकता है. इन क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

गया जी में कितना रहा न्यूनतम तापमान?

मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार गया का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. पिछले 24 घंटों में तापमान में करीब 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है.

क्या हो सकता है मौसम का असर?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गरज-चमक के साथ होने वाली बारिश से तापमान में और गिरावट आ सकती है. हालांकि तेज हवा और वज्रपात के कारण खुले स्थानों पर मौजूद लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. खेतों में काम कर रहे किसानों और खुले में यात्रा कर रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग ने क्या दी सलाह?

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि

  • खराब मौसम के दौरान खुले मैदान में न रहें.
  • बिजली चमकने पर पेड़ों के नीचे शरण न लें.
  • सुरक्षित पक्के भवन में रहें.
  • किसान मौसम सामान्य होने तक खेतों में जाने से बचें.
  • तेज हवा के दौरान कमजोर संरचनाओं से दूरी बनाए रखें.

अगले कुछ घंटे रहे सावधान

मौसम विभाग लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है. यदि मौसम की गतिविधियां बढ़ती हैं तो चेतावनी को अपडेट किया जा सकता है. गया जी जिले के लोगों को अगले कुछ घंटों तक सतर्क रहने और मौसम विभाग की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.

Also Read: ‘3 हजार लगाकर 20 हजार कमाने का लालच’, गया में शेयर मार्केट के नाम पर 7.50 लाख की ठगी, Facebook Ad पर क्लिक करना पड़ा भारी

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन