महोत्सव में दुरुस्त रखें बिजली सप्लाइ : एसडीओ
महोत्सव में दुरुस्त रखें बिजली सप्लाइ : एसडीओ तपोवन महोत्सव को लेकर एसडीओ ने अधिकारियों के साथ की बैठकसांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्वास्थ्य सुविधाएं व साफ-सफाई आदि पर हुई चर्चाफोटो-प्रतिनिधि, खिजरसरायतपोवन महोत्सव की तैयारियों को लेकर नीमचक बथानी अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को एसडीओ राधाकांत की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी, स्टेज निर्माण, […]
महोत्सव में दुरुस्त रखें बिजली सप्लाइ : एसडीओ तपोवन महोत्सव को लेकर एसडीओ ने अधिकारियों के साथ की बैठकसांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्वास्थ्य सुविधाएं व साफ-सफाई आदि पर हुई चर्चाफोटो-प्रतिनिधि, खिजरसरायतपोवन महोत्सव की तैयारियों को लेकर नीमचक बथानी अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को एसडीओ राधाकांत की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी, स्टेज निर्माण, गणमान्य व्यक्तियों के आवासन, बिजली, तोरण द्वार, स्वास्थ्य सुविधाएं, विधि-व्यवस्था व साफ-सफाई आदि पर विशेष रूप से चर्चा हुई. महोत्सव में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के मद्देनजर प्रशासन द्वारा यह कवायद की जा रही है. महोत्सव में बिजली सप्लाइ दुरुस्त रखने के लिए एसडीओ ने इंडिया पावर के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये. उन्होंने मोहड़ा सीओ सुमन कुमार व बीडीओ कमला कुमारी को तपोवन महोत्सव का प्रचार-प्रसार तेज कराने को कहा, ताकि महोत्सव में अधिक पर्यटक आ पहुंच सकें. वहीं, महोत्सव को सफल बनाने पर भी तपोवन विकास समिति के सदस्य अजीत सिंह व रमेश कुमार की भी राय ली गयी. बैठक में यातायात व्यवस्था व हेलीपैड निर्माण को लेकर भी पदाधिकारियों सर्तक रखने का निर्देश दिया गया. बताया गया कि तपोवन मेले में विधि व्यवस्था सहित अन्य कार्यों के लिए जिला व अनुमंडल स्तरों पर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. बैठक में एसडीओ ने सभी पदाधिकारी अपने कार्यों व कर्तव्यों के प्रति सजग रहने को कहा. इस मौके पर डीसीएलआर सलीम अख्तर, अतरी बीडीओ शशिभूषण व खिजरसराय बीडीओ रितेश कुमार भी उपस्स्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










