कैंपस में ही होंगे कर्मचारियों के फ्लैट
कैंपस में ही होंगे कर्मचारियों के फ्लैट फ्लैग……. गया कॉलेज. डेढ़ करोड़ की लागत से बन रहा कर्मचारी आवासफोटो: सिटी 1,2 बन रहे भवन का व कर्मचारी संघ अध्यक्ष बीएन सिंह का.संवाददाता, गयागया कॉलेज के तृतीय व चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के रहने के लिए खेल परिसर में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से आवास बनाया जा […]
कैंपस में ही होंगे कर्मचारियों के फ्लैट फ्लैग……. गया कॉलेज. डेढ़ करोड़ की लागत से बन रहा कर्मचारी आवासफोटो: सिटी 1,2 बन रहे भवन का व कर्मचारी संघ अध्यक्ष बीएन सिंह का.संवाददाता, गयागया कॉलेज के तृतीय व चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के रहने के लिए खेल परिसर में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से आवास बनाया जा रहा है. कई वर्ष से कर्मचारी संघ के नेता अावास बनाने की मांग कर रहे थे. इसी मांग को ध्यान में रखकर कॉलेज प्रशासन द्वारा नये साल में आवास निर्माण का कार्य पूरा कर आवंटन का निर्णय लिया गया है. शिक्षक, छात्र व प्रशासनिक अधिकारियाें काे भी हाेगी सहूलियतकॉलेज के पास ही आवास बन जाने से सभी को काफी सहूलियत होगी. इससे कर्मचारियाें की सुरक्षा तो बढ़ ही जायेगी, साथ ही उन्हें दूर-दराज से हर दिन आने की बाध्यता नहीं होगी. इससे एक माहाैल बनेगा व मेलजाेल बढ़ेगा. इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक व छात्र-छात्राआें काे भी काफी सहूलियत होगी. बनने हैं 30 फ्लैटजानकारी के अनुसार इस आवास में 30 फ्लैट होंगे. इसमें तृतीय वर्ग के कर्मचारियों के लिए तीन बेडरूम का फ्लैट व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के लिए दो बेडरूम वाला फ्लैट बनाया जा रहा है.कर्मचारियों को नये साल का तोहफाप्राचार्य डॉ एमएस इसलाम की पहल पर कॉलेज कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण का कार्य शुरू कराया गया है. इसके लिए कर्मचारी यूनियन प्राचार्य को धन्यवाद देता है. करीब डेढ़ करोड़ की लागत से दोनों ग्रेड के कर्मचारियों के लिए आवास बनाया जा रहा है. प्राचार्य ने आश्वासन दिया है कि आवास निर्माण के मामले में पैसे की कमी को नहीं आने दी जायेगी. आवास निर्माण में मगध विश्वविद्यालय प्रशासन से भी सहयोग का आश्वासन मिला है. आवास निर्माण प्रक्रिया में कर्मचारी संघ सचिव कैलाश प्रसाद यादव का योगदान सराहनीय रहा बीएन सिंह, अध्यक्ष शिक्षकेतर कर्मचारी संघ, गया कॉलेज \\\\B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










