गया जी में दूध बेचकर लौट रहे वृद्ध को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौके पर गई जान

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Gaya Road Accident: गया जी में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दूध बेचकर लौट रहे 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई. पुलिस ने बाइक जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

गया जी से अजीत कुमार की रिपोर्ट
Gaya Road Accident:
गया जिले में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूध बेचकर घर लौट रहे 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई. तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए वृद्ध ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद बाइक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बाइक जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

कैसे हुआ हादसा

हादसा गया जिले के मगध मेडिकल-चेरकी रोड पर एयरपोर्ट और विशुनगंज बाजार के बीच शुक्रवार रात हुआ. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. मृतक की पहचान चेरकी थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव निवासी 65 वर्षीय कलेशर यादव के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार वह रोज की तरह दूध बेचकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे.

तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, कलेशर यादव जब एयरपोर्ट की चाहरदीवारी के पास पहुंचे, तभी तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. हादसे के बाद बाइक सवार घबरा गया और अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी.

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और मगध मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया. मगध मेडिकल थाना के दारोगा रंधीर कुमार महाराज ने बताया कि सड़क दुर्घटना में कलेशर यादव की मौत हुई है. घटनास्थल से एक बाइक जब्त की गई है और उसके आधार पर चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

जब्त बाइक के सहारे आरोपी को ढूंढ रही पुलिस

वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजन मगध मेडिकल अस्पताल पहुंच गए, जहां पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की. पुलिस जब्त बाइक के रजिस्ट्रेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार चालक की तलाश कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: गया मौसम अपडेट: अगले 1 से 3 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन