स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र में लगी आग, सामान राख
स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र में लगी आग, सामान राखफोटो-रोहित कुमार 01,2,3 जला हुआ वर्तन व अन्य कागजात नगर प्रखंड के शेरपुर गांव मामलासंवाददाता, गयानगर प्रखंड के शेरपुर गांव स्थित लालगंज प्राथमिक विद्यालय में कुछ लोगों ने आग लगा दी है. पता चला है कि ये लोग चोरी की नीयत से स्कूल में घुसे थे, लेकिन […]
स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र में लगी आग, सामान राखफोटो-रोहित कुमार 01,2,3 जला हुआ वर्तन व अन्य कागजात नगर प्रखंड के शेरपुर गांव मामलासंवाददाता, गयानगर प्रखंड के शेरपुर गांव स्थित लालगंज प्राथमिक विद्यालय में कुछ लोगों ने आग लगा दी है. पता चला है कि ये लोग चोरी की नीयत से स्कूल में घुसे थे, लेकिन चोरी में सफल नहीं हुए ताे स्कूल में आग लगा दी. स्कूल के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही वह स्कूल के अन्य शिक्षकों के साथ वहां पहुंचे, लेकिन तब तक स्कूल के सारे सामान व पास के ही एक आंगनबाड़ी केंद्र के सामन जल कर राख हो गये. उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र भी चलाया जाता है. इसकी सूचना बीइओ व स्थानीय थाना को दी गयी है. घटना की सूचना मिलते ही चंदौती थानाध्यक्ष निशांत कुमार पहुंचे और मामले की छानबीन की. नगर प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष सतीश पटेल, सदस्य प्रकाश यादव, अनिल सिंह व शिवपूजन प्रसाद सहित अन्य ने भी पहुंच कर स्कूल का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










