छुट्टियां खत्म, एमयू में लौटी रौनक
छुट्टियां खत्म, एमयू में लौटी रौनक फोटो- बोधगया 01- एमयू कैंपस स्थित छात्र सूचना केंद्र में जुटे स्टूडेंट्स संवाददाता, बोधगयाक्रिसमस को लेकर बंद हुए मगध विश्वविद्यालय में सोमवार को फिर से रौनक लौट आयी. परिसर में छात्र-छात्राओं की चहलकदमी के साथ ही विभिन्न विभागों में आवाजाही शुरू हो गयी है. क्लास करने से लेकर विभिन्न […]
छुट्टियां खत्म, एमयू में लौटी रौनक फोटो- बोधगया 01- एमयू कैंपस स्थित छात्र सूचना केंद्र में जुटे स्टूडेंट्स संवाददाता, बोधगयाक्रिसमस को लेकर बंद हुए मगध विश्वविद्यालय में सोमवार को फिर से रौनक लौट आयी. परिसर में छात्र-छात्राओं की चहलकदमी के साथ ही विभिन्न विभागों में आवाजाही शुरू हो गयी है. क्लास करने से लेकर विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए छात्र-छात्राओं की आवाजाही देखी गयी. इसके साथ ही छात्र सूचना केंद्र पर भी स्टूडेंट्स की भीड़ लगी रही. हालांकि एमयू के विभिन्न पीजी विभागों में नामांकित कुल विद्यार्थियों के मुकाबले उनकी उपस्थिति काफी कम देखी गयी व स्टूडेंट्स के नहीं होने के कारण शिक्षक भी धूप सेंकते नजर आये. गौरतलब है कि फिलहाल एमयू के पीजी विभागों में प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का क्लास जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










