बोनस के लिए पशुपालकों ने किया हंगामा
बोनस के लिए पशुपालकों ने किया हंगामा फोटो-प्रतिनिधि, गुरुआउसेवा गांव में सुधा दूध उत्पादन सहयोग समिति के कार्यालय मे सैकड़ों दूध उत्पादकों ने हंगामा कर दिया. पशुपालक कविता देवी, जितेंद्र यादव, दौलती देवी, शांति देवी व अन्य ने बताया कि आखिरी बोनस 2014 का मिला था. इसके बाद कोई सुनवाई नहीं हुई. सुधा दूध उत्पादन […]
बोनस के लिए पशुपालकों ने किया हंगामा फोटो-प्रतिनिधि, गुरुआउसेवा गांव में सुधा दूध उत्पादन सहयोग समिति के कार्यालय मे सैकड़ों दूध उत्पादकों ने हंगामा कर दिया. पशुपालक कविता देवी, जितेंद्र यादव, दौलती देवी, शांति देवी व अन्य ने बताया कि आखिरी बोनस 2014 का मिला था. इसके बाद कोई सुनवाई नहीं हुई. सुधा दूध उत्पादन सहयोग समिति के अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि 2015 के लिए ढाई प्रतिशत बोनस के लिए एक माह से प्रयास कर रहे हैं. इसके लिए मगध डेयरी प्रोजेक्ट के प्रबंध निदेशक के साथ पशुपालन मंत्री से भी मुलाकात की गयी. लेकिन, ठोस आश्वासन नहीं मिला. इधर, दूध उत्पादन केंद्र में लाखों की लागत से बने दूध शीतल केंद्र का उद्घाटन भी नहीं हो हुआ है. सुधा दूध के पदाधिकारी हर बार आश्वासन देकर चले जाते हैं. समिति के अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने सूबे के पशुपालन मंत्री अवधेश कुमार सिंह से दूध शीतल केंद्र का उद्घाटन कर पशुपालकों को लाभ पहुंचाने की मांग की है. पिरवां के पास ऑटो पलटने से तीन घायलगुरुआ. गुरारू मार्ग के पिरवां गांव के पास एक अनियंत्रित ऑटो पलट जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में एक की स्थिति नाजुक है. सभी घायल गुरारू के बहबलपुर गांव के रहनेवाले हैं. वे अस्थि कलश लेकर भूरहा जा रहे थे.गुरुआ में छापेमारी कर एक को किया गिरफ्तारगुरुआ. गुरुआ के थाना रोड में छापेमारी कर टिकारी डीएसपी मनीष कुमार ने लालदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी शनिवार की रात में की गयी. गुरुआ के आरसी में ट्रैक्टर गड्ढे में गिरा, दो घायलट्रैक्टर सीखने में हुआ हादसा, एक की हालत गंभीरफोटो-प्रतिनिधि, गुरुआगुरुआ-भरौंधा मुख्य मार्ग में आरसी गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें एक की हालत चिंताजनक है. पता चला है कि उक्त ट्रैक्टर गेरुआ गांव के मालीचंद नामक व्यक्ति का है. उसे लेकर लालू कुमार नाम व्यक्ति ननिहाल आरसी आया था. रविवार की सुबह गांव के ही अनुज कुमार ने ट्रैक्टर सीखने के लिए चाबी मांगी और चलाने लगा. इसी दौरान कुछ दूर आगे पुल के समीप ट्रैक्टर पुल तोड़ कर गड्ढे में जा गिरा. इस पर सवार सवार रविरंजन व लालू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. इधर, मामले की जानकारी होने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जानकारी जुटायी. क्रिकेट में समदा ने डीहा को दी मात गुरुआ. न्यू क्रिकेट क्लब, परसोहदा द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का अयोजन किया गया. उद्घाटन डाॅ अरविंद कुमार, जयप्रकाश रंजन व रूपेश कुमार ने किया. आयोजक निरंजन कुमार ने बताया कि पहला मैच डीहा व पटेल क्लब, समदा के बीच खेला गया. टॉस जीतकर डीहा की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 12 ओवरों में 75 रन बनाये. जवाब में समदा की टीम ने सात विकेट से जीत हासिल कर ली. ‘प्रतियोगिता मानसिक विकास में सहायक’ फोटो-प्रतिनिधि,गुरुआ/गुरारूमध्य विद्यालय, वाली में शनिवार को तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि धनुकधारी प्रसाद, विष्णुदयाल राम व अमित रंजन ने किया. सीआरसीसी को-आर्डिनेटर रंजीत कुमार ने बताया कि बाल मेला सह तरंग प्रतियोगिता में बच्चों के बीच कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. इसमें सफल मध्य विद्यालय, वाली, मध्य विद्यालय, इटहरी व मध्य विद्यालय, मंझार के बच्चों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गान से किया गया. अतिथियों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों का मानसिक विकास होता है. पढाई के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










