उत्पाद विभाग की टीम पर हमले में पांच गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम पर हमले में पांच गिरफ्तारअन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारीमानपुर. बुनियादगंज थाने की पुलिस ने रविवार को उसरी गांव में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया. सभी के विरुद्ध शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने व पुलिस बल से […]
उत्पाद विभाग की टीम पर हमले में पांच गिरफ्तारअन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारीमानपुर. बुनियादगंज थाने की पुलिस ने रविवार को उसरी गांव में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया. सभी के विरुद्ध शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने व पुलिस बल से राइफल लूटने का आरोप है. बुनियादगंज थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि उसरी गांव के मनोज चौधरी, दारा चौधरी उर्फ दुर्गा चौधरी, बिंदु कुमार, सुरेश चौधरी व रूबी देवी को गिरफ्तार किया गया. हमले के आरोप में अन्य अरोपित श्यामा मांझी, बुधु मांझी उर्फ राजकुमार मांझी, छोटू कुमार, कारू दास की पत्नी, श्यामा मांझी की पत्नी व बेटी, विक्की मांझी, बुधु मांझी की पत्नी व संजय मांझी को पुलिस तलाश रही है. सभी आरोपित अपने ठिकानों से फरार हैं. उत्पाद विभाग की टीम पर हमला करने में छोटू नामक युवक मुख्य आरोपित है. गौरतबल है कि हमले में सैप जवान विश्वनाथ महतो, अंजनी कुमार व होमगार्ड जवान नवलेश सिंह गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. विश्वनाथ महतो का इलाज मगध मेडिकल अस्पताल में चल रहा है. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक नंदलाल महतो के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










