भाजपा ने की अपराध पर अंकुश लगाने की मांग

Updated:
विज्ञापन

भाजपा ने की अपराध पर अंकुश लगाने की मांगगया. भाजपा महानगर इकाई के नेताओं ने जिला प्रशासन से शहर में गिरती विधि-व्यवस्था व बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है. भाजपा महानगर इकाई के महामंत्री राजेंद्र प्रसाद ने कहा है कि रविवार की सुबह काेतवाली थाना क्षेत्र के […]

विज्ञापन

भाजपा ने की अपराध पर अंकुश लगाने की मांगगया. भाजपा महानगर इकाई के नेताओं ने जिला प्रशासन से शहर में गिरती विधि-व्यवस्था व बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है. भाजपा महानगर इकाई के महामंत्री राजेंद्र प्रसाद ने कहा है कि रविवार की सुबह काेतवाली थाना क्षेत्र के गाेल बगीचा इलाके में माेटरसाइकिल से धक्का लगने के बाद चालक की मुहल्ले के लाेगाें ने जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद माहाैल काफी बिगड़ गया और पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हाे गया. भाजपा नेताओं ने कहा है कि इन दिनाें गया शहर में लगातार लूट, हत्या, रंगदारी, छिनतई, डकैती व मारपीट आदि घटनाएं बढ़ गयी हैं. पुलिस इन घटनाआें के प्रति सजग व सक्रिय नहीं दिख रही है. इससे अपराधियाें का हाैसला बढ़ता जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन